A
Hindi News वायरल न्‍यूज आशिकी के चक्कर में अभी इन दोनों का टिकट कट जाता, बेवकूफी देख आप भी माथा पकड़ लेंगे

आशिकी के चक्कर में अभी इन दोनों का टिकट कट जाता, बेवकूफी देख आप भी माथा पकड़ लेंगे

अभी एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें उनकी बेवकूफी नजर आती है। उनकी बेवकूफी देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : X/@NEHRAJI77 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

कई बार ऐसा होता है कि सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते-करते कोई ऐसा वीडियो आंखों के सामने आ जाता है जिसे देखते ही लोग अपना माथा पकड़ लेते हैं और बोलते हैं कि आजकल लोगों को क्या हो गया है। आप भी सोशल मीडिया का यूज तो करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि कई बार तो लोगों की बेवकूफी उनके जान को भी खतरे में डाल देती है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में एक कपल की बेवकूफी देखने को मिली। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा।

कपल ने ऐसी क्या बेवकूफी कर दी?

हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक कपल रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ है और वो खाली ट्रैक पर नहीं बैठे हुए हैं। ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ी है और उसी के नीचे वो लोग बैठे हुए हैं। वो दोनों बार-बार एक दूसरे को गले लगा रहे हैं और अचानक मालगाड़ी  चलने लगती है तो वो किसी तरह से खुद को बचाते हैं। वीडियो में कई कट है तो ऐसा हो सकता है कि यह सिर्फ रील के लिए किया गया हो मगर रील के लिए भी की गई ये हरकत बेवकूफी है और अगर ये स्क्रिप्टेड नहीं है तो फिर इनकी आशिकी इनका ऊपर का टिकट कटवा सकती थी। ऐसी बेवकूफी से इंसान को हमेशा बचना चाहिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @nehraji77 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- निपटते निपटते बचे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- कैसे कैसे होनहार लोग हैं, निपट ही जाते। तीसरे यूजर ने लिखा- प्यार में अभी अमर हो जाते। वहीं कई लोग इसे AI वीडियो बता रहे हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बंटवारा तो बहुत देखा मगर ये वाला कुछ अलग है, आप भी देखें वायरल हो रहा Video

बेटी ने कोरियन हार्ट का किया इशारा मगर भोले पिता को समझ आया कुछ और, Video देख भावुक हो जाएंगे