1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंटवारा तो बहुत देखा मगर ये वाला कुछ अलग है, आप भी देखें वायरल हो रहा Video

बंटवारा तो बहुत देखा मगर ये वाला कुछ अलग है, आप भी देखें वायरल हो रहा Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 02, 2025 02:03 pm IST,  Updated : Dec 02, 2025 02:03 pm IST

एक बहुत ही अतरंगी वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और हमारी तरह शायद आपने भी ऐसा कुछ पहले नहीं देखा होगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिख गया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/MANJARI_RISHABH_PRAJAPATI_

सोशल मीडिया बहुत ही अतरंगी प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां पर हर दिन देश और दुनिया के तमाम अतरंगी वीडियो और फोटो देखने को मिलते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले यूजर्स में से एक हैं तो फिर आपको तो खुद ही सब पता होगा कि कैसे-कैसे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कैसे वीडियो वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बंटवारा होते हुए नजर आ रहा है। आपने खूब सारे बंटवारे देखे होंगे मगर शायद ही ऐसा कुछ देखा होगा। आइए आपको वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं वो सर्दियों का ही है। उस वीडियो में एक अनोखा बंटवारा होते हुए देखने को मिल रहा है। आपने अब तक जमीन का, घर का और पैसे का बंटवारा होते हुए देखा होगा मगर क्या कभी आपने मूंगफली का बंटवारा होते हुए देखा है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि 8 जगहों पर मूंगफली का बंटवारा हो रहा है। सभी को बराबर मूंगफली मिले और किसी को एक भी ज्यादा या फिर एक भी कम न मिले इसलिए एक-एक करके बंटवारा हो रहा है। अभी ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर manjari_rishabh_prajapati_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये बचपन की यादें हैं।  वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। कई लोगों को अपने बचपन की याद आ गई क्योंकि वो लोग बचपन में ऐसा किया करते थे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बेटी ने कोरियन हार्ट का किया इशारा मगर भोले पिता को समझ आया कुछ और, Video देख भावुक हो जाएंगे

इस घर की खिड़कियां देख आपका दिमाग घूम जाएगा, Video देखना तो बनता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।