1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये तो स्टन गन को भी खिलौना समझ रहे हैं, असर देखने के लिए शख्स ने भाई पर ट्राई किया

ये तो स्टन गन को भी खिलौना समझ रहे हैं, असर देखने के लिए शख्स ने भाई पर ट्राई किया

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे कि कैसे-कैसे लोग अपने देश में हैं। आइए आपको उनकी हरकत बताते हैं और साथ ही लोगों की प्रतिक्रिया भी बताएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@TANWARBHANU_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हमारे देश में ऐसे कई सारे लोग हैं जो डर जैसे शब्दों में अनजान रहते हैं। वो अलग-अलग समय पर खतरे को न्योता देते रहते हैं और उन्हें उसमें अलग ही किक मिलता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे क्योंकि यह सब खूब वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि दो लड़कों ने मिलकर क्या बेवकूफी की और फिर आपको यह बताएंगे कि वह वीडियो देखने के बाद लोगों ने कैसे रिएक्ट किया।

स्टन गन के साथ क्या किया?

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बंदा स्टन गन को दिखाता है और बताता है कि वो अमेरिका से उस स्टन गन को खरीदकर लाया है। इसके बाद वो यह देखने के लिए कि उससे क्या होता है, वो अपने भाई पर उस स्टन गन के ट्राई करने की बात करता है और उसे ट्राई करता भी है। वो शख्स जैसे ही स्टन गन लगाता है, दूसरा वहां से तुरंत भाग जाता है। इसके बाद वो यह बोलकर कि अच्छे से नहीं हुआ, वो एक बार फिर ट्राई करते हैं। इसके बाद वो उससे खेलने लगते हैं जैसे वो कोई खिलौना है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @tanwarbhanu_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'इसी कारण औरतें आदमियों से ज्यादा जीती हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 77 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई 6 सेकंड तक लगाकर रखो, मजा आएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे भी चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- ये पागल हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- जिंदगी न मिलेगी दोबारा।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस फंकार को नमस्कार है, इसकी कलाकारी आपको हैरान कर देगी, लोगों ने भी किया रिएक्ट

इसे ही खुद की इज्जत करना कहते हैं, छोटी सी बच्ची का Video हो रहा है वायरल