1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इनका तो अलग ही भाईचारा चल रहा है, Video को 22 लाख लोगों ने लाइक किया

इनका तो अलग ही भाईचारा चल रहा है, Video को 22 लाख लोगों ने लाइक किया

एक अनोखा रील अभी सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए नजर आया जिसे खबर लिखे जाने तक 22 लाख लोगों ने लाइक किया हुआ है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी खूब किया है। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/ME_ANAND888 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हमारे देश में कितने यूनिक लोग हैं यह जानने का सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया है क्योंकि यह पर आपको उन यूनिक लोगों के यूनिक कंटेंट देखने को मिल जाते हैं। जो सबसे हटके होता है वो सोशल मीडिया पर वायरल तो होता ही है, उसके साथ ही साथ लोग कॉपी भी करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे जो यूनिक होने के कारण वायरल हुए होंगे और अब उस लिस्ट में एक नया वीडियो जोड़ने का समय आ गया है। आइए आपको इस नए वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ नया वायरल होते हुए देखने को मिल ही जाता है। अभी एक अनोखा भाईचारा देखने को मिला। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक लड़का खाने की प्लेट लेकर खाने बैठा हुआ है। इसके बाद एक दूसरा लड़का उसकी एक जांघ पर बैठता है। फिर तीसरा लड़का दूसरे वाले की जांघ पर बैठता है और इसी तरह एक-एक करके कुल 7 लड़के एक दूसरे की जांघ पर बैठ जाते हैं और इसे भाईचारा बताया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और दूसरे भी कई लोगों ने ऐसे ही वीडियो बनाए हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर me_anand888 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- एक ही कुर्सी पर पूरा ब्रह्मांड बैठा दोगे क्या। दूसरे यूजर ने लिखा- एक फ्रेम और 7 बदमाश। तीसरे यूजर ने लिखा- भाईचारा ऑन टॉप। वहीं कई यूजर्स ने यह देखकर 'Thala For A Reason' लिखा है क्योंकि ये कुल 7 लड़के हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

वाह क्या संस्कार है! बच्ची का ये Video देख आप खुद यह कहेंगे, हो रहा है वायरल

SBI के बंद ATM का Video हो रहा है वायरल, देखकर आप हैरान हो जाएंगे