सोशल मीडिया आज के समय में बहुत कॉमन चीज हो गया है। लगभग हर कोई आज के समय में सोशल मीडिया पर है और दिन में कुछ समय तो हर कोई सोशल मीडिया पर बिताता है। आप भी दिन में एक-दो बार तो सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर स्क्रोल तो करते ही होंगे। वहां आप देखते होंगे कि सोशल मीडिया पर लोग क्या-क्या पोस्ट करते हैं। उन्हीं में से कुछ वायरल भी होते हैं। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा लोगों को कुछ ऐसा होते हुए दिख जाता है कि वो उसे रिकॉर्ड करके पोस्ट कर देते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देर रात रिकॉर्ड किया गया है। एक शख्स ने देखा होगा कि गली में कोई किसी की बाइक के साथ छेड़छाड़ कर रहा है तो उसने वीडियो बना लिया होगा। वीडियो में नजर आता है कि एक बंदा बाइक के पास बैठकर कुछ छेड़छाड़ करता है और उसे तारों की मदद से चालू कर लेता है। इसके बाद वीडियो बनाने वाला शख्स बोलता भी है मगर उसकी आवाज सुनने के बाद भी वो रुकता नहीं है। वो इसके बाद बाइक की हैंडल का लॉक तोड़ता है और शायद उसके बाद उसे दिख जाता है कि कोई वीडियो बना रहा है तो वो अपने साथी के साथ भाग जाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बाइक चोर 4K में पकड़ा गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 34 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये आज पकड़ा गया। दूसरे यूजर ने लिखा- गलत जगह चोरी करने चला गया। तीसरे यूजर ने लिखा- शायद भाई अभी नया नया आया है मार्केट में।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दूल्हे ने किया ऐसा डांस कि लोगों ने कर दिया ट्रोल, बोले- 'नाच ये रहा है और शर्म हम लड़कों को आ रही है'
इंडिया में कलाकारों की कोई कमी नहीं है, एक और कलाकारी सोशल मीडिया पर हुई वायरल