1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हवा भी नहीं लगी और लड़के का मोबाइल गायब, दिल्ली के बसों में ऐसे होती है फोन की चोरी, देखें वारदात का Live Video

हवा भी नहीं लगी और लड़के का मोबाइल गायब, दिल्ली के बसों में ऐसे होती है फोन की चोरी, देखें वारदात का Live Video

बस में फोन चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सुनियोजित तरीके से बस में फोन चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है।

वारदात का वीडियो CCTV में हुई कैद- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वारदात का वीडियो CCTV में हुई कैद

जो शहर जितने बड़े और व्यस्त होते हैं, वहां क्राइम भी उतने ही ज्यादा होते हैं। कुछ शहरों की तो छवि खुद ब खुद बन जाती है। इनमें से ही एक शहर दिल्ली है। जहां दिन दहाड़े अपराध होते रहते हैं। एक-दूसरे से मारपीट करना, लूट, मर्डर और रेप की घटनाएं यहां आम बात हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी इस शहर का काला सच अक्सर देखने को मिलता है। हाल में एक और वायरल वीडियो ने इस बात को साबित कर दिया कि दिल्ली में अपराध किस स्तर पर होता है।

बस में लड़के का फोन हुआ गायब

वीडियो में एक बस के अंदर मोबाइल फोन की चोरी की घटना देखने को मिली। जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़के का फोन किस तरीके से चोरी होता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़के के फोन को चुराने के लिए पूरी टीम काम करती है और इस टीमवर्क के जरिए ही लड़के का मोबाइल गायब कर दिया जाता है। घटना के दौरान लड़के को फोन गायब होने की हवा भी नहीं लगी और सभी लोगों ने मिलकर बेचारे के साथ खेल कर दिया।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

चोरी की यह पूरी घटना बस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @GaurangBhardwa1 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 7 लाख लोगों ने देखा और 6100 लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- “अगर ऐसी स्ट्रेटजी से मोबाइल चुरायेंगे तो भाईसाहब कौन पकड़ पायेगा, पॉकेटमार नेक्स्ट लेवल टीम वर्क कर रहे हैं।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

मुंह खोले सांपों के आकार की चट्टानें, झरने का यह वायरल वीडियो देख खड़े हो गए लोगों के रोंगटे

इसे कहते हैं मोह माया से दूर रहना, नीचे डांस कर रही थीं लड़कियां, मजे लेने के बजाय लड़का लगा रहा अपनी वर्जिश में