1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पर्यावरण की भलाई का सोच शख्स ने बेच दी पेट्रोल वाली स्कूटी मगर उसके बाद जो हुआ वो जान आ जाएगी हंसी

पर्यावरण की भलाई का सोच शख्स ने बेच दी पेट्रोल वाली स्कूटी मगर उसके बाद जो हुआ वो जान आ जाएगी हंसी

एक शख्स ने वीडियो बनाते हुए अपना एक ऐसा दुख बताया जिसे जानने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि शख्स ने वीडियो में ऐसा क्या बताया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया वायरल वीडियो और फोटो का एक ऐसा अड्डा है जहां कभी भी वायरल पोस्ट कम नहीं होते हैं। सोशल मीडिया पर जिस स्पीड से वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं, लगभग उसी स्पीड से उनमें से कुछ चीजें वायरल भी हो जाती हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी अपने टाइमलाइन पर एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो और फोटो देखे होंगे। सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक से लेकर लड़ाई तक और उसके अलावा भी कई तरह के वीडियो एवं फोटो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे एक शख्स ने रिकॉर्ड किया है और वो देखकर आपको तो हंसी आ ही जाएगी।

वायरल वीडियो में शख्स ने क्या बोला?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक पेड़ आंधी के कारण उखड़ कर गिर गया है और उस पेड़ के नीचे एक इलेक्ट्रिक स्कूटी नजर आ रही है। अब इसका वीडियो बनाते हुए शख्स कहता है, 'दोस्तों एक सप्ताह पहले ही मैंने अपनी पेट्रोल वाली स्कूटी बेचकर इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी, ये सोचकर कि पेड़ों का कुछ भला होगा। प्रदूषण कम होगा, हवा साफ होगी और ये पेड़ ही मेरी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर गिर गया यार।' शख्स ने वीडियो में अपना एक अनोखा दुख बताया जिस कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसा हो सकता है कि शख्स ने मजाकिया अंदाज में यह वीडियो बनाया हो।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 41 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भलाई का जमाना नहीं रहा, घोर कलयुग। दूसरे यूजर ने लिखा- पेट्रोल वाली दब जाती तो इतना बुरा नहीं लगता। तीसरे यूजर ने लिखा- ईको फ्रेंडली नहीं है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये वाली रेल सुविधा तो अमेरिका में भी नहीं होगी, Video देख लोग बोले- 'भाई एक राइड मुझे भी चाहिए'

ये बंदा ट्रैफिक पुलिस के साथ ही लुका छुपी खेल रहा है, Video देख आप भी करेंगे इसकी तारीफ