A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आजकल खूब धूम मचा रही है ये घूंघट वाली बहुरानी, गिटार के साथ सुरीली आवाज ने कर दिया वायरल

आजकल खूब धूम मचा रही है ये घूंघट वाली बहुरानी, गिटार के साथ सुरीली आवाज ने कर दिया वायरल

आजकल सोशल मीडिया पर एक बहुरानी खूब बवाल मचा रही है। उस बहुरानी के वीडियो जमकर वायरल भी हो रहे हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

Viral Bahurani- India TV Hindi
Image Source : X/@THEPRAYAGTIWARI इस बहुरानी के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।

आज के इस दौर में बहुत ही कम लोग ऐसे मिलेंगे जिनके पास फोन न हो या फिर स्मार्ट फोन न हो वरना लगभग हर कोई स्मार्ट फोन यूज कर ही रहा है। कोई iPhone चला रहा है तो कोई एंड्रॉयड फोन यूज कर रहा है। लोगों के पास फोन है तो सोशल मीडिया का यूज करना कोई बड़ी बात नहीं है। यहां तक कि बच्चे तक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अगर आप भी एक्टिव हैं तो फिर यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं। वैसे आजकल एक बहुरानी सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

गिटार वाली बहुरानी का वीडियो देखा?

आजकल सोशल मीडिया पर जितनी बार जाना होता है, एक वीडियो उतनी बार नजर आता है जिसमें एक बहु गिटार बजाकर गाना गाते हुए नजर आती है। वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक बहु जिसने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है, वो घूंघट में है और उसके आस-पास कई सारी महिलाएं बैठी हुई हैं। अब बहुरानी के हाथ में गिटार है और वो उस गिटार को बजाते हुए अपनी सुरीली आवाज में गाना गाते हुए नजर आ रही है। उस रॉकस्टार बहुरानी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। आप भी एक बार वीडियो को देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @theprayagtiwari नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। आपको बता दें कि बहुरानी के दो वीडियो अभी खूब वायरल हो रहे हैं। आपने अभी जो वीडियो देखा उसे पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'क्या वाइल्ड कॉम्बिनेशन है, घूंघट और गिटार।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सीक्रेट सुपरस्टार। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये वाइल्ड नहीं प्यारा कॉम्बिनेशन है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हिमाचल का ये कपल शादी करते ही छा गया, ट्रोल करने लगे लोग तो अब दिया उन्हें करारा जवाब

क्या पानी भी कभी होता है एक्सपायर? अगर नहीं तो बोतलों पर क्यों होती है एक्सपायरी डेट?