सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता अड्डा है जहां आप जब जाएंगे, आपको कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाएगा जो वायरल हो रहा होता है। इसमें फोटो और वीडियो दोनों ही शामिल होते हैं। जितने लोग सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं, उन्हें पता होगा कि हर तरह के वीडियो और एक से बढ़कर एक मजेदार फोटो, दोनों ही सोशल मीडिया पर हर रोज पोस्ट होते हैं और उनमें से ही कुछ वायरल भी होते हैं। आप अगर दूसरे लोगों की तरह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम वायरल पोस्ट देखे ही होंगे। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी ध्यान खींचने वाला वीडियो है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का और लड़की साथ में खड़े हैं। उनके सामने टेबल पर तरबूज का एक-एक पीस रखा हुआ है। दोनों के बीच उस तरबूज को जल्द से जल्द खाकर खत्म करने का मुकाबला होने वाला है। समय शुरू होता है और दोनों अपने काम में लग जाते हैं लेकिन लड़का इतना तेज होगा इसका अंदाजा किसी को नहीं होगा। लड़का मुकाबला शुरू होते ही उसे खत्म करके वहां से चला जाता है। वो बहुत ही तेजी में अपना तरबूज खत्म कर देता है और लड़की बस उसे देखती ही रह जाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @radhe6951 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये तो 5G से भी तेज निकला।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लड़की शुरू भी नहीं हुई, वो खत्म हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- इतना भयंकर। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो लाइट के स्पीड से भी तेज निकला। चौथे यूजर ने लिखा- अलग प्रजाति मालूम होता है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
आंटी जी के इस डांस को क्या कहा जाएगा? Video देख आप भी समझने का कीजिए प्रयास
अरे गजबे! बंदे ने बीच मार्केट में दिखाया अपना टैलेंट, देखकर खुली रह जाएंगी आपकी आंखें