1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे गजबे! बंदे ने बीच मार्केट में दिखाया अपना टैलेंट, देखकर खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

अरे गजबे! बंदे ने बीच मार्केट में दिखाया अपना टैलेंट, देखकर खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 02, 2025 08:44 am IST,  Updated : May 02, 2025 09:21 am IST

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है। मार्केट में कुछ ऐसा नजारा दिखा जो आमतौर पर नहीं दिखता है। वीडियो को देखने के बाद आपका हैरान होना तो तय है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ पोस्ट न करते हों और ऐसा भी कोई दिन नहीं जाता होगा जब कुछ वायरल होता हुआ नजर न आया हो। हर दिन कोई न कोई वीडियो या फिर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाता है। किसी वीडियो में नजर आता है कि किसी शख्स ने गजब का जुगाड़ किया तो कोई वीडियो मेट्रो के अंदर का होता है जिसमें लोग लड़ते हुए नजर आते हैं। कभी रील्स के लिए खतरनाक स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी दुकान के अनोखे नाम की फोटो वायरल होती है। इसके अलावा भी तमाम तरह की चीजें वायरल होती रहती हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी मार्केट में लोगों के बीच चल रहा है लेकिन वो नॉर्मल वॉक नहीं है। उसके सिर पर एक महिला खड़ी है और उस महिला को सिर पर ही बैलेंस करते हुए वह आदमी चलते हुए नजर आता है। कुछ दूर तक वो आदमी उस महिला को आराम से बैलेंस करते हुए चलता है और फिर वो उस महिला को बहुत ही आराम से नीचे उतार देता है। यह वीडियो कब और कहां का था, इसकी जानकारी तो नहीं मगर वीडियो वायरल जरूर हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर theindiansarcasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हैकर है भाई हैकर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कपल्स के बीच में इसी लेवल का भरोसा रहना चाहिए।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस पंखे की हवा गांव के सभी लोगों को मिलेगी, वायरल Video देख नहीं रुकेगी हंसी

गरुड़ पुराण में इसके लिए अलग से सजा है, बंदे की हरकत देख आपको भी आए जाएगा गुस्सा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।