सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ लोग पोस्ट करते ही रहते हैं। आपने अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाया हुआ है तो फिर आप देखते होंगे कि लोग हमेशा कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं और फिर उन्हीं सब पोस्ट में से कुछ वायरल भी होते हैं। सोशल मीडिया पर कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी अतरंगी हरकत तो कभी डांस और एक्टिंग, कभी लड़ाई तो कभी कुछ और वायरल होता है। इन सभी के अलावा कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिसमें लोग अच्छे खासे खाने की चीज के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट कर देते हैं कि उसे देख गुस्सा आ जाता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बहुत कुछ तो नहीं लेकिन जो भी है, वो गुस्सा दिलाने वाला है। आपने देखा होगा कि कई जगहों पर लोग केले को बीच से काटकर उसमें नमक डालकर देते हैं। लेकिन वायरल वीडियो में तो अलग ही नजर आया। शख्स केले को बीच में से काटता है, फिर उसमें मैगी मसाला डालता है और इसके बाद वो उसमें टमाटर का सॉस भी डालता हुआ नजर आता है। यही वो एक्सपेरिमेंट या फिर कारण कह लीजिए, जिस वजह से वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर theindiansarcasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये देखने से पहले मर क्यों नहीं गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बवासीर को जल्दी से अपनाने की विधि। दूसरे यूजर ने लिखा- सारा मूड खराब कर दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- गरुड़ पुराण में इसके लिए अलग से सजा है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ट्रेन के कोच को घर का कमरा ही बना दिया है, वायरल Video को आप भी देखिए
कुछ तो बात है हम इंडिया वालों में, जुगाड़ लगा ही लेते हैं, अब इसी Video को देख लीजिए