1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन के कोच को घर का कमरा ही बना दिया है, वायरल Video को आप भी देखिए

ट्रेन के कोच को घर का कमरा ही बना दिया है, वायरल Video को आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 01, 2025 06:43 pm IST,  Updated : May 01, 2025 06:43 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने आपको भी हैरान होगी क्योंकि ऐसा नजारा शायद आपने कहीं देखा होगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब कुछ नया और अलग देखने को न मिलता हो। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके टाइमलाइन पर भी हर दिन तमाम तरह के पोस्ट आते ही होंगे और उन्हीं सब के बीच में कुछ यूनिक और हैरान करने वाले वीडियो और फोटो भी आते ही होंगे। सोशल मीडिया पर जुगाड़ से लेकर स्टंट तक, अतरंगी हरकत से लेकर यूनिक चीजों तक, हर चीज पोस्ट होती है और उन्हीं में से कुछ वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी लोकल ट्रेन का मालूम पड़ता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कई सारे लोग ट्रेन की सीट पर बैठे हुए हैं और कुछ लोग दरवाजे के पास नीचे भी बैठे हुए हैं मगर वीडियो का हाइलाइट वो खाट है जो ट्रेन के कोच में हैं और उस पर कुछ लोग बैठे हुए हैं। जी हां, ट्रेन के अंदर कुछ लोग खाट लेकर पहुंचे हुए हैं और वो उस पर बैठकर मजे से सफर कर रहे हैं। ऐसा नजारा नहीं ही दिखता है या फिर बहुत कम दिखता है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर star_boy_9916 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बिहार बिगनर्स के लिए नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 78 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये सरकार की गलती है, सीट कम बनाया गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- ट्रेन में सीट नहीं मिलती है तो क्या करे। तीसरे यूजर ने लिखा- ट्रेन का डिब्बा नहीं घर का रूम। चौथे यूजर ने लिखा- चालान काट दूंगा अभी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कुछ तो बात है हम इंडिया वालों में, जुगाड़ लगा ही लेते हैं, अब इसी Video को देख लीजिए

बाथरूम में इस तरह टाइमपास कौन ही करता है, आप भी देखें वायरल हो रही फोटो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।