1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंदे ने नई कार को चोरी से बचाने के लिए लगाया गजब जुगाड़, Viral Video देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

बंदे ने नई कार को चोरी से बचाने के लिए लगाया गजब जुगाड़, Viral Video देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 10, 2026 01:19 pm IST,  Updated : Sep 10, 2026 01:19 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक देसी जुगाड़ का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स को नई कार को चोरी से बचाने के लिए अनोखा जुगाड़ अपनाते देखा गया।

desi jugaad video, desi jugaad viral video, desi jugaad, aaj ka viral video- India TV Hindi
क्रेन से लटकी कार। Image Source : IG/@BHAVESHLIVELIFE

बिहार के एक जिले से एक ऐसा अनोखा जुगाड़ सामने आया है जिसे देखकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे। मीरा टोला गांव के मनोज यादव ने अपनी नई कार को चोरी से बचाने के लिए क्रेन की मदद से दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ा दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। 

एक्स पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @Bhaveshlivelife नामक हैंडल से शेयर किया गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, मनोज यादव इजराइल में काम करते हैं। उन्होंने हाल ही में नई कार खरीदी थी और ड्राइवर के भरोसे छोड़ दी थी। लेकिन कुछ दिन पहले ड्राइवर ने नौकरी छोड़ दी। घर में महिलाएं ही थीं, इसलिए नई गाड़ी की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। चोरी का डर सताने लगा तो उन्होंने देसी जुगाड़ निकाल लिया। क्रेन मंगवाकर मजदूर बुलाए और स्कॉर्पियो को रस्सियों से बांधकर हवा में उठा लिया। फिर धीरे-धीरे गाड़ी को घर की छत पर उतार दिया।  

क्रेन से लटकाई कार 

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि क्रेन स्कॉर्पियो को जमीन से ऊपर उठा रही है। गाड़ी हवा में लटकती हुई छत की ओर बढ़ रही है और फिर सावधानी से छत पर रख दी जाती है। अब नई स्कॉर्पियो छत पर खड़ी नजर आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चोर अब आसानी से गाड़ी नहीं ले जा पाएंगे 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

।सोशल मीडिया पर इस जुगाड़ ने तूफान ला दिया है। एक यूजर ने लिखा, “किश्त बाकी होगी।” 

दूसरे ने कमेंट किया, “बिहार है बाबू, कुछ भी हो सकता है।” 

कई लोग बोले, “लेवल बिहार प्रॉब्लम, लेवल बिहार सॉल्यूशन।” 

एक ने मजाक उड़ाया, “ब्रदर ने पैरलल पार्किंग छोड़कर वर्टिकल पार्किंग अनलॉक कर दी।” 

कुछ ने चेतावनी दी कि छत का वजन सहने की क्षमता कितनी है, यह भी सोचना चाहिए। 

अनोखा देसी जुगाड़ 

यह घटना भारतीय जुगाड़ की मिसाल बन गई है। जहां लोग गाड़ी चोरी से बचाने के लिए अलार्म, सीसीटीवी या गैराज का सहारा लेते हैं, वहीं मनोज यादव ने छत को पार्किंग बना दिया। वीडियो देखने वाले हंसते-हंसते लोट-पोट हो रहे हैं। कई ने कहा, “चोर भी सर पकड़ लेगा। इतनी मेहनत के बाद गाड़ी छत पर है तो चोरी कैसे होगी?” हालांकि कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया है कि छत संरचनात्मक रूप से SUV का वजन सहन कर पाएगी या नहीं। लेकिन फिलहाल वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस अनोखे तरीके पर मजे ले रहे हैं।  

गौरतलब है कि, इससे पहले बाइक को चोरों से बचाने का Desi Jugaad वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

कैमरा स्टैंड बनाने के लिए महिला ने लगाया गजब का दिमाग, Desi Jugaad देख आप भी करेंगे सैल्यूट, VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।