1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बाढ़ का जायजा लेने जिस बोट पर सवार होकर तेजस्वी यादव निकले, उसकी निकली हवा, बाल-बाल बचे

बाढ़ का जायजा लेने जिस बोट पर सवार होकर तेजस्वी यादव निकले, उसकी निकली हवा, बाल-बाल बचे

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Sep 10, 2026 07:47 pm IST,  Updated : Sep 10, 2026 07:50 pm IST

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बाढ़ का जायजा लेने के दौरान पानी में गिरने से बाल-बाल बच गए। दरअसल उन्हें जिस नाव में बैठाया गया था, उसकी हवा निकलने लगी। फिर उन्हें दूसरी नाव में बैठाया गया।

बाढ़ का जायजा लेते तेजस्वी यादव- India TV Hindi
बाढ़ का जायजा लेते तेजस्वी यादव Image Source : REPORTER

बिहार के हाजीपुर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। तेजस्वी यादव जिस नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने जा रहे थे, उस नाव की हवा निकलने लगी। इस दौरान तुरंत उन्हें निजी एक नाव पर बैठाया गया। वह पानी में गिरने से बाल-बाल बच गए। इस घटनाक्रम का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पुरानी नाव थी। उसका हवा निकल गया है। सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई।  

अपने निर्वाचन क्षेत्र में बाढ़ का लिया जायजा

जानकारी के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी तेरसिया बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरा करने के लिए निकले थे। तेजस्वी यादव को प्रशासन के तरफ से एसडीआरएफ के नाविक बोट पर बैठाया गया था। महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर एक से बाढ़ प्रभावित इलाके के लिए नाव निकली थी। कुछ दूर नदी की ओर जाने के बाद अचानक एसडीआरएफ के बोट की हवा निकलने लगी। एसडीआरएफ जवान के द्वारा बोट में हवा भर जा रहा था लेकिन हवा तुरंत निकल जा रही थी। इसके बाद तेजस्वी यादव को उनके कार्यकर्ता द्वारा निजी नाव पर बैठाया गया और सुरक्षित बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कराया गया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामाग्री भी दी।

यहां देखें वीडियो

तेजस्वी ने सरकार पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि बोट पुरानी थी। हवा निकल है, तो यह संदेश है कि सरकार की व्यवस्था की हवा निकल रहा है। इसमें साजिश है कि नहीं, इस पर हम कुछ कहेंगे नहीं लेकिन आप समझ सकते हैं कि नेता प्रतिपक्ष के बोट की हवा निकल रही है। जो सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई बोट है। यहां सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए नाव टूट रहे हैं। सरकार की व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट है। लोगों को खाना नहीं मिल रहा है। लोगों को नाव नहीं मिल रही हैं। लोगों की जान जा रही है और लोग परेशान हैं। 

आरजेडी के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने इस घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा है कि बीच दरिया में नाव की हवा निकल रही है। इसमें कहीं न कहीं साजिश लग रहा है। बता दें कि हाजीपुर समेत बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 

रिपोर्टः राजा बाबू

ये भी पढ़ेंः कटिहार में बाढ़ के बीच नाव पर निकली बारात, दुल्हनिया को लेने पहुंचे दूल्हे राजा; निकाह के बाद नाव से हुई घर वापसी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।