1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाह रे पाकिस्तान! ढक्कन गायब होने के बाद मैनहोल के अंदर लगाई ऐसी चीज, Video देखते ही मौज लेने लगे यूजर्स

वाह रे पाकिस्तान! ढक्कन गायब होने के बाद मैनहोल के अंदर लगाई ऐसी चीज, Video देखते ही मौज लेने लगे यूजर्स

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 10, 2026 02:47 pm IST,  Updated : Sep 10, 2026 02:47 pm IST

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें मेनहोल के अंदर लगे एक सुरक्षा जाल को दिखाया गया है।

 Pakistan Manhole Video, Pakistan Funny Video, Pakistan viral funny video, viral video- India TV Hindi
पाकिस्तान का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@MARYAMNSHARIF

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मैनहोल के ढक्कन चोरी होने की समस्या लंबे समय से सिरदर्द बनी हुई है। ढक्कन गायब होने या टूटने से खुले मैनहोल में गिरने की घटनाएं आम हो गई थीं, खासकर बच्चों के लिए खतरा बढ़ गया था। इस समस्या से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने एक अनोखा तरीका अपनाया है- मैनहोल के अंदर सुरक्षा जाल (सेफ्टी नेट) लगाना। इन नीले रंग के जालों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, और इंटरनेट पर लोग मजाक उड़ा रहे हैं कि “पाकिस्तान ने मैनहोल में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन लगा दिया है।”

एक्स पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @MaryamNSharif नामक हैंडल से शेयर किया गया है। 42 सेकंड के वीडियो में दिखाई गई तस्वीरों में रंगीन जालों को खुले मैनहोल में फिट किया हुआ दिखाया गया है, जिसमें कुछ लोग जालों के अंदर जाकर उनकी मजबूती और टिकाऊपन का परीक्षण भी कर रहे हैं।  

सीएम ने किया था ट्वीट 

उस जगह की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ ने मई 2026 में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि पूरे प्रांत में मैनहोल, गटर और ड्रेनेज सिस्टम के अंदर पॉलिएस्टर स्ट्रिप्स से बने सुरक्षा जाल लगाए जाएं। विचार सरल है— अगर ढक्कन चोरी हो जाए, टूट जाए या हटा दिया जाए, तो अंदर का जाल दूसरी सुरक्षा परत का काम करेगा और किसी को अंदर गिरने से रोकेगा। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “पूरे पंजाब में हर नागरिक, खासकर मासूम बच्चों की सुरक्षा के लिए खुले मैनहोल के अंदर सुरक्षा जाल लगाने का काम तेजी से चल रहा है। सभी जिला प्रशासन और नगर निकायों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि हर गली, मोहल्ले और मुख्य सड़क पर उच्च गुणवत्ता वाले सुरक्षा जाल और टिकाऊ ढक्कन तुरंत सुनिश्चित करें। सार्वजनिक सुरक्षा में लापरवाही के प्रति जीरो टॉलरेंस।”  

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स 

इन तस्वीरों में मैनहोल के अंदर नीले जाल साफ दिख रहे हैं। कुछ जगहों पर लोग जाल की मजबूती टेस्ट भी करते नजर आए। इंटरनेट पर प्रतिक्रियाएं मजेदार हैं। एक यूजर ने लिखा, “पाकिस्तान भारत से आगे है। उन्होंने मैनहोल के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन लगा दिया।” 

दूसरे ने कहा, “क्या इंजीनियरिंग मास्टरपीस है! न्यूटन को पीछे छोड़ दिया।” 

कुछ ने स्पाइडर-मैन को हायर करने का मजाक उड़ाया, तो कुछ ने ट्रैम्पोलीन लगाने का सुझाव दिया। एक व्यक्ति ने टिप्पणी की, “आप स्पाइडर-मैन को ही यह काम क्यों नहीं सौंप देते? कम से कम उसका जाला तो बेहतर गुणवत्ता का होगा।”

इसी बीच किसी ने कहा, “अच्छी पहल है। कई लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं, इस पर हंस रहे हैं, अपनी मूर्खता दिखा रहे हैं। यह मैनहोल कवर का विकल्प नहीं है। यह तब काम आएगा जब कवर गुम हो जाए चोरी हो जाए या टूट जाए। यह एकदम सही नहीं है, लेकिन कम खर्चीला है और कुछ न होने से बेहतर है।”

एक अन्य व्यक्ति ने सुझाव दिया, “यह ज्यादा समय तक नहीं चलेगा। चोरी से बचने के लिए असली समाधान पीवीसी या पुनर्चक्रित सामग्री से बना मैनहोल कवर है।”

गौरतलब है कि, इससे पहले पाकिस्तान में हमज़ा के भौकाल पर लोगों ने रिएक्शन दिया था।   

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

गौरतलब है कि, इससे पहले पाकिस्तान में हमज़ा के भौकाल पर लोगों ने रिएक्शन दिया था।   

ये भी पढ़ें -

बंदे ने नई कार को चोरी से बचाने के लिए लगाया गजब जुगाड़, Viral Video देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।