1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : पाकिस्तान की ट्रेंडिंग लिस्ट में धुरंधर-2 का जलवा, हमज़ा के भौकाल पर लोग फिदा; देखें रिएक्शन

Video : पाकिस्तान की ट्रेंडिंग लिस्ट में धुरंधर-2 का जलवा, हमज़ा के भौकाल पर लोग फिदा; देखें रिएक्शन

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : May 16, 2026 03:29 pm IST,  Updated : May 16, 2026 03:30 pm IST

Pakistan reaction on Dhurandhar 2 OTT : सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे सामने आए हैं जिसमें धुरंधर-2 के पाकिस्तान में ट्रें​ड करने का दावा किया गया है। इस वीडियो में पाकिस्तानी शख्स का रिएक्शन भी दिखाया गया है।

Dhurandhar 2 OTT Release Date, Ranveer Singh Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 Netflix release, Dhurandhar - India TV Hindi
पाकिस्तान में धुरंधर-2 का जलवा। Image Source : IG/@ADITYADHAR, @BOLLYWOODMACHINEBM

Pakistan reaction on Dhurandhar 2 OTT : रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने के कारण इस फिल्म का रोमांच एक बार फिर बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स और भारत में जियोहॉटस्टार को एक्सक्लूसिव राइट्स मिले हैं। रिलीज की यह अनोखी रणनीति प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है, खासकर तब जब खबरें आईं कि ओटीटी वर्जन में थिएटर में रिलीज हुए वर्जन से भी लंबा और बिना सेंसर वाला वर्जन शामिल होगा। हालांकि, इस बीच कुछ पाकिस्तान के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें दावा किया गया है कि, 'धुरंधर 2: द रिवेंज' वहां पर टॉप ट्रेंडिंग फिल्म बनी हुई है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो 

'धुरंधर 2: द रिवेंज' को लेकर कई वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए हैं। एक वीडियो @kaam_wali_baat  नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें शख्स बताता है कि, 'पाकिस्तानी तो बोल रहे थे कि ये झूठी फिल्म है मगर उसके बाद भी ये फिल्म पाकिस्तान में ट्रेंडिंग में है।' 

दूसरे वीडियो को @bollywoodmachinebm नामक हैंडल से शेयर की पोस्ट के मुताबिक, 'धुरंधर 2 ने पाकिस्तान में आधी रात को धूम मचा दी, नेटफ्लिक्स कथित तौर पर क्रैश हो गया। पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी द्वारा शेयर किए गए एक वायरल वीडियो में फिल्म को लेकर मची दीवानगी को दिखाया गया है। क्लिप में, वह कहते हैं कि पाकिस्तानी लोग बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे और ऑनलाइन आते ही इसे देखने के लिए टूट पड़े।' 

तीसरे वीडियो को tcx.official नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें एक शख्स हमज़ा की अदाकारी और निर्देशक आदित्य धर की काफी तारीफ कर रहा है। हमज़ा को कराची के एक—एक मोहल्ले से वाकिफ दिखाया गया है और जैसे—जैसे फिल्म आगे बढ़ती है ये देखकर पाकिस्तानी शख्स हैरत जता रहा है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इन वीडियोज को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। इन पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'सर्वर क्रैश होना दूसरी चौंकाने वाली खबर है, पहली चौंकाने वाली खबर तो ये है कि इतने लोग वहां नेटफ्लिक्स इस्तेमाल करते हैं।' दूसरे ने लिखा कि, 'भिखारियों के पास इंटरनेट भी है क्या।' तीसरे ने लिखा कि, 'अपने देश की बर्बादी देख रहे हैं।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'पाकिस्तानी दर्शक भी धुरंधर को पसंद कर रहे हैं तो आदित्य धर निश्चित रूप से प्रशंसा के पात्र हैं।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'कहीं टीवी भी ना फोड़ देना क्रिकेट मैच की तरह।'  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां पर 23 प्लेटफॉर्म मौजूद हैं; नाम सुनकर यकीन करना मुश्किल

गाय का दूध हल्का पीला और भैंस का सफेद क्यों होता है, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।