Railway Interesting Facts : भारतीय रेलवे अपने बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर के दम पर पूरी दुनिया में अलग पहचान बना चुका है। रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन को देख कई विदेशी व्लॉगर और इंफ्लुएंसर भी भारतीय रेलवे की तारीफ करते दिखते हैं। इसके अलावा रेलवे अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के सौंदर्यीकरण और उनको आधुनिक तकनीकों से लैस करने के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम करता हुआ दिख रहा है। रेलवे की ऐतिहासिक धरोहरों में देश के कई ऐसे रेलवे स्टेशन शामिल हैं जो पुरातन होने के साथ रहस्यों से भरे हैं। भारत का ऐसा ही एक रेलवे स्टेशन दुनिया भर में चर्चा और आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इस रेलवे स्टेशन की खासियत है कि यहां पर 23 प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। क्या आपको पता है कि, भारत में किस रेलवे स्टेशन पर 23 प्लेटफॉर्म मौजूद हैं ? यदि आपको इसके बारे में नहीं पता है तो आज हम आपको इसके बारे में ही बताने वाले हैं।
भारत के अनोखे रेलवे स्टेशन
भारत में सिर्फ एक ही नहीं बल्कि कई ऐसे रेलवे स्टेशन हैं जिनके रहस्य एक अर्से से लोगों को चकित करते चले आ रहे हैं। इसी कड़ी में भारत के कई ऐसे रेलवे स्टेशन भी हैं जिनकी वास्तुकला भी लोगों को हैरान करती है। बता दें कि, इस लिस्ट में महाराष्ट्र का नवापुर और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, उत्तर प्रदेश का मथुरा और गोरखपुर जंक्शन, आंध्र प्रदेश का वेंकटनरसिम्हाराजुवारिपेटा समेत कई रेलवे स्टेशनों के नाम शामिल हैं।
भारत के किस रेलवे स्टेशन पर 23 प्लेटफॉर्म हैं
गौरतलब है कि, भारत में 23 प्लेटफॉर्म वाल रेलवे स्टेशन और कोई नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल का हावड़ा जंक्शन है। इस रेलवे स्टेशन को आपको सर्वाधिक 23 प्लेटफॉर्म देखने को मिलते हैं। यह भारत के सबसे बड़े और व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में से एक है जहां प्रतिदिन 10 लाख से अधिक यात्री आते-जाते रहते हैं। यहां पर दो टर्मिनल हैं जिसमें पहले टर्मिनल में 1 से 15 और दूसरे टर्मिनल में 17 से 23 प्लेटफॉर्म मौजूद हैं।
हावड़ा जंक्शन क्यों मशहूर है
बता दें कि, हावड़ा जंक्शन के मशहूर होने के पीछे एक नहीं बल्कि कई वजह हैं। सबसे पहले तो आपको बता दें कि, 1854 में स्थापित इस रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन लाखों यात्री आवागमन करते हैं और यहां से रोज 600 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। खास बात ये है कि, इस रेलवे स्टेशन के दो प्लेटफॉर्म के सीधी एक सड़क जाती है जहां से यात्रीगण सीधे कैब या टैक्सी से उतरकर ट्रेन पकड़ते हैं। भव्य इमारत और पारंपरिक क्लॉक टावर को लेकर भी हावड़ा जंक्शन खूब जाना जाता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
खरगोश के मीट को क्या कहते हैं, दिखने में तो टेस्टी मगर नाम सुनकर दिमाग हिल जाएगा
गाय का दूध हल्का पीला और भैंस का सफेद क्यों होता है, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा