1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नए iPhone की कीमतों ने दिया 440 वोल्ट का करंट, यूजर्स बोले- 'अब किडनी के साथ लिवर भी बेचना पड़ेगा'

नए iPhone की कीमतों ने दिया 440 वोल्ट का करंट, यूजर्स बोले- 'अब किडनी के साथ लिवर भी बेचना पड़ेगा'

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 10, 2026 11:43 am IST,  Updated : Sep 10, 2026 12:46 pm IST

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Duo की कीमतें देखने के बाद यूजर्स को 440 वोल्ट का करंट लगा है। अब इस पर मजेदार मीम्स और अफोर्ड न कर पाने वाले मीम्स ट्रेंड कर रहे हैं।

iPhone memes, iPhone funny memes, iphpone 18 memes storm, iPhone prices,  iPhone 18 pro price, iPhon- India TV Hindi
iPhone पर बने मीम्स। Image Source : APPLE.COM & X/@ONE_BY_TWO

Apple ने हाल ही में iPhone 18 सीरीज और अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo लॉन्च किया है। भारत में इनकी कीमतें देखकर यूजर्स को ऐसा झटका लगा है जैसे 440 वोल्ट का करंट लग गया हो। सोशल मीडिया पर मीम्स का सैलाब आ गया है, जहां लोग कह रहे हैं- “अब दोनों किडनी के साथ लिवर भी बेचना पड़ेगा।” 

सबसे पहले iPhone की कीमतें जानिए 

iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है, जबकि iPhone 18 Pro Max 1,79,900 रुपये से शुरू होता है। सबसे बड़ा झटका iPhone Duo ने दिया, जिसकी बेस वेरिएंट (256GB) की कीमत 2,99,900 रुपये है। हाई-एंड वेरिएंट तो 4,49,900 रुपये तक पहुंच जाते हैं। पिछले साल के iPhone 17 Pro की तुलना में Pro मॉडल में करीब 20-22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो अमेरिका में हुई बढ़ोतरी से दोगुनी से भी ज्यादा है।  

यहां देखिए नए iPhone पर बने मीम्स : 










'iPhone या हिमालयन?' 

सोशल मीडिया पर एक नई तुलना चल रही है। लोग iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Duo की कीमतों की तुलना Royal Enfield की हिमालयन से कर रहे हैं क्योंकि दोनों उत्पाद खर्च करने के बिल्कुल अलग-अलग तरीकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। 


इंस्टाग्राम पर लोगों ने बनाईं मजेदार रील्स

इंस्टाग्राम पर नए और पुराने दोनों iPhone की कीमतों ने लोगों को मजेदार रील्स बनाने पर मजबूर किया है। बता दें कि, iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Duo लॉन्च करने के साथ Apple ने पुराने iPhone 17 और iPhone 16 की कीमतों में भी इजाफा किया है। पुराने मॉडल में iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17e और iPhone 16 प्राइस हाइक की चपेट में आए हैं। iPhone 17 अब 99,900 रुपये से शुरू होता है (पहले 82,900 रुपये), जबकि iPhone Air 1,49,900 रुपये का हो गया है। यह बढ़ोतरी मेमोरी और कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के कारण बताई जा रही है। इस पर लोगों ने ये मजेदार वीडियो बनाए।  








प्रीमियम स्मार्टफोन अब लक्जरी आइटम बनते जा रहे हैं। जहां एक तरफ नई टेक्नोलॉजी और फोल्डेबल डिस्प्ले का आकर्षण है, वहीं जेब पर पड़ने वाले बोझ ने यूजर्स को हंसी-मजाक के जरिए अपनी नाराजगी जताने का मौका दिया है। हालांकि, ये सिलसिला बदस्तूर जारी रहेगा।

गौरतलब है कि, इससे पहले ग्रोसरी एप से iPhone 17 मंगाने वाली लड़की के साथ अनबॉक्सिंग के समय कांड होने का वीडियो भी हुआ था। 

ये भी पढ़ें -

दुबई के यूट्यूबर ने पाकिस्तानी डिलीवरी ब्वॉय को iPhone 17 Pro गिफ्ट कर चौंकाया, वायरल हो रहा Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।