सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ लोग पोस्ट करते ही रहते हैं। कोई तरह-तरह के वीडियो और फोटो को पोस्ट करता है तो कोई अपनी राय और मन की बात या फिर अपने साथ हुई किसी घटना के बारे में सोशल मीडिया पर बताता है। वहीं कई सारे लोग अलग-अलग अकाउंट से फनी और अनोखे पोस्ट को अपने अकाउंट से पोस्ट करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप देखते होंगे कि एक दिन में कई तरह के पोस्ट नजर आते हैं और इन्हीं के बीच में कई सारे वायरल वीडियो भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
स्लो साइकिल रेस का वीडियो हुआ वायरल
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक स्कूल में कराई गई रेस का है और रेस स्लो साइकिल का है। इसका मतलब कि जो सबसे धीमा साइकिल चलाएगा और जमीन पर पैर रखे बिना सबसे देर में अंतिम लाइन तक पहुंचेगा, वो जीतेगा। अब वीडियो में दिखता है कि दो हाउस के लोग तो जल्दी बाहर हो जाते हैं और ब्लू एवं रेड हाउस वाले में टक्कर होती है मगर अंत में ब्लू भी बाहर हो जाता है। वहीं रेड हाउस का जो लड़का था, वो एक ही जगह पर साइकिल को बिना पैर टिकाए खड़ा करके रुका हुआ था। उसे देख ऐसा लग रहा है कि इससे धीमा कोई हो ही नहीं सकता है। एक फोन जिस तरह हैंग करता है, वो वैसा ही लग रहा था।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @maceisthebest23 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'रेड हाउस वाला बच्चा 60 fps पर खेल रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- रेड वाले को डिस्क्वालिफाई करना चाहिए, ये स्लो साइकिलिंग है, मूवमेंट होते रहना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या बैलेंस किया है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये स्लो साइकिलिंग नहीं बिल्कुल साइकिल बैलेंसिंग है। एक अन्य यूजर ने लिखा- येलो हाउस हर स्कूल में लूजर होते हैं। एक और यूजर ने लिखा- यहां भी पीला हार गया।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भाई की किस्मत Airplane Mode पर है, वायरल Video देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी