1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस लड़के ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को तो कॉन्सर्ट में बदल दिया, Video भी हो गया वायरल

इस लड़के ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को तो कॉन्सर्ट में बदल दिया, Video भी हो गया वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे ट्रेन के अंदर रिकॉर्ड किया गया है। उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट में उसकी तारीफ की है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/STONEKEYSOFFICIAL वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आजकल सोशल मीडिया का दौर चल रहा है और इस दौर में आपको बहुत ही कम लोग ऐसे मिलेंगे जो सोशल मीडिया से जुड़े हुए न हों। आप भी सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे अब चाहे इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो या फिर ट्विटर या कोई दूसरा प्लेटफॉर्म हो। आप अगर हर दिन एक्टिव रहने वाले लोगों में से एक हैं तो फिर आप यह जानते ही होंगे कि इंसान का डेटा और दिन खत्म हो जाता है मगर कंटेंट कभी खत्म नहीं होता है। हर दिन तरह-तरह के वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक बंदा अपने कोच में साइड अपर सीट पर बैठा हुआ है वो वहां बैठकर गिटार बजाते हुए अमिताभ बच्चन की फिल्म का गाना गा रहा है। अब वो गाना गा रहा है और दूसरे लोग उसके गाने का आनंद उठा रहे हैं और साथ में कई सारे लोग वीडियो भी बना रहे हैं। जिस तरह से सभी लोगों की नजर उस बंदे की तरफ है वो बता रहा है कि इस एक बंदे ने ट्रेन के सफर को एक कॉन्सर्ट में बदल दिया है और लोग को भी अच्छा लगा रहा है। अगर ऐसा नहीं होता तो किसी न किसी ने शिकायत जरूर किया होता।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर stonekeysofficial नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अहमदाबाद से लखनऊ जाते हुए हमने ट्रेन में एक अलग ही माहौल बना दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार लोगों ने लाइक भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आप लोगों ने कमाल कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- आप लोग कभी भी लोगों का दिल जीतने में फेल नहीं होते। एक अन्य यूजर ने लिखा- वायरल है भाई, पिन करद। कई और लोगों ने भी उनकी तारीफ की है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस बंदे की अनोखी बारात का Video जमकर हुआ वायरल, लोगों ने दिए कुछ ऐसे मिक्स रिएक्शन

दोस्त को छुड़ाने थाने पहुंचा शख्स मगर खुद फंस गया, वजह जानकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी