सोशल मीडिया बहुत ही कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जो लोगों ने पहले कभी नहीं देखा होता है और यही कारण होते हैं कि सोशल मीडिया पर आने के बाद लोग इसे आसानी से छोड़ नहीं पाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वायरल वीडियो देखे होंगे जिसने आपको भी सरप्राइज किया होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
लड़के ने क्या टैलेंट दिखाया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो शायद हरिद्वार का है। वीडियो में नजर आता है कि एक आदमी नारियल को नदी में दूर फेंकता है। इसके बाद वीडियो में एक लड़का नजर आता है जो पहले से एक रस्सी और उस रस्सी के एक छोर पर बना जाल लिए वहां खड़ा है। नारियल फेंके जाने के बाद वो तैयार होता है और एकदम सही समय पर और सही जगह पर उस जाल को फेंकता है और खींचना शुरू करता है। कुछ ही सेकंड में वो नदी में पानी के बहाव में बहते हुए नारियल को जाल में फंसा लेता है और उसके इसी टैलेंट के कारण वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @skgupta_27 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इतनी कम उम्र में जो दिमाग लगाया है, लगता है पिछले जन्म में फिजिक्स का प्रोफेसर रहा होगा।'खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और बता दें कि इस वीडियो को दूसरे कई लोगों ने भी अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- ये होता है टैलेंट। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ नहीं ऐसा, प्रैक्टिस से ही संभव होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या कमाल का टैलेंट है। चौथे यूजर ने लिखा- कमाल का स्किल है, परफेक्ट टाइमिंग और डायरेक्शन।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Quick Watering System का अतरंगी इस्तेमाल हुआ वायरल, देखकर लोगों ने किया कमेंट
नियम तोड़कर लड़कों ने पार किया टोल, हुआ वीडियो वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट