A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये भाई अब नागमणि लेकर ही मानेगा! लड़के का डांस हुआ वायरल, लोगों ने भी किया लिए मजे

ये भाई अब नागमणि लेकर ही मानेगा! लड़के का डांस हुआ वायरल, लोगों ने भी किया लिए मजे

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि एक लड़का अपने किसी दोस्त के साथ बहुत ही अनोखा डांस कर रहा है। उस डांस को देखने के बाद लोगों ने भी खूब कमेंट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/_CRAZY_ANSARY वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां ऐसे-ऐसे वीडियो नजर आते हैं कि लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। दुनिया की तमाम अतरंगी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी न किसी दिन लोगों को देखने को मिल ही जाते हैं और कुछ वीडियो तो इतने अनोखे होते हैं कि वो जमकर वायरल भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ समय बिताते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है ये वाला वीडियो डांस का है। आइए आपको बताते हैं कि ऐसा कौन सा डांस किया जो वीडियो वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी फंक्शन का है। कई सारे लोग कुर्सियों पर बैठे हुए हैं और वहीं उनके सामने एक लड़का अपने किसी दोस्त के साथ डांस करता हुआ नजर आ रहा है। इनका डांस एकदम नया है और आपने मार्केट में अब तक ऐसा कुछ नहीं देखा होगा। उनका डांस देखकर ऐसा लगता है कि वो कोबरा डांस कर रहे हैं। उनके डांस में कोई ऐसा स्टेप नहीं हो जो आपने पहले कभी देखा होगा और वहां लोग उन्हें देखकर अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। उनके अतरंगी डांस के कारण ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर _crazy_ansary नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में कोबरा डांस लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 25 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मुझे अपनी शादी में ये चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- नागमणि का छोटा टुकड़ा इसे भी मिलना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- ये भाई अब नागमणि लेकर ही मानेगा। चौथे यूजर ने लिखा- भाई ने नया डांस अनलॉक कर दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- डांस नहीं कबड्डी मैच है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सेल्समैन ऑफ द ईयर का अवार्ड तो इसी को मिलना चाहिए, Video देख आप भी हो जाएंगे सहमत

मेहमान की ऐसी बेइज्जती कौन ही करता है भाई, वायरल Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी