1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सेल्समैन ऑफ द ईयर का अवार्ड तो इसी को मिलना चाहिए, Video देख आप भी हो जाएंगे सहमत

सेल्समैन ऑफ द ईयर का अवार्ड तो इसी को मिलना चाहिए, Video देख आप भी हो जाएंगे सहमत

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 14, 2025 07:07 am IST,  Updated : Aug 14, 2025 07:07 am IST

पर्स बेचते एक बंदे का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब उसके वीडियो को देखेंगे तो खुद कहेंगे कि ऐसा सेल्समैन मैंने अभी तक नहीं देखा है। आइए आपको उसके पर्स बेचने का तरीका बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/FOOFAJI

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको सुबह से लेकर शाम तक दुनिया भर के तमाम वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। इसमें से कुछ वीडियो गंभीर विषयों पर होते हैं और बहुत सारे वीडियो हंसी-मजाक और अतरंगी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको कुछ बताने की जरूरत ही नहीं है। आप खुद एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको यह भी पता होगा कि हर दिन जितने वीडियो पोस्ट होते हैं, उसमें से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप जब भी लोकल मार्केट में गए होंगे तो आप जानते ही होंगे कि कई सारे दुकानदार सस्ते कपड़े, पर्स आदी चीजें बेचते हैं। ऐसे ही एक बंदा लेडीज पर्स बेच रहा है और इस दौरान लोगों को अपनी दुकान पर बुलाने के लिए वो अलग ही तरीका अपना रहा है। उसका कॉन्फिडेंस भी गजब का है। वो वीडियो में बोलते हुए नजर आता है, 'दीदी यही है वो दुकान जो आपके ख्वाबों में आती थी, आइए। पर्स ले जाओ, सहेली को जलाओ। एक लोग, दो चुराओ, पकड़े जाओ तो थाने जाओ।' उसके इस अनोखे तरीके के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर foofaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अरे चाचा बेच कर ही मानोगे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रील मत बना नहीं तो असली कैसे बोलेंगी। दूसरे यूजर ने लिखा- वायरल सेल्समैन। तीसरे यूजर ने लिखा- ये असली बिजनेस होने वाला है। एक अन्य यूजर ने लिखा- और नहीं पकड़े जाऊं तो घर ले जाऊं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मेहमान की ऐसी बेइज्जती कौन ही करता है भाई, वायरल Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी

लोग आखिर कहां से लेकर आते हैं ऐसे जुगाड़ वाले दिमाग, आप भी देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।