आज के दौर में हर किसी के हाथ में फोन है और हर कोई सोशल मीडिया पर भी है। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे और दिन में कुछ देर एक्टिव भी रहते होंगे। वहां आप देखते होंगे कि कई सारे लोग अपने बच्चों के अतरंगी या फिर प्यारी हरकत को कैमरे में रिकॉर्ड कर लेते हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो अलग ही लेवल पर वायरल भी हो जाते हैं और फिर वो एक अकेला वीडियो कई सारे अकाउंट्स से पोस्ट हुए नजर आ जाते हैं। अभी भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम सभी लोगों ने अपने बचपन में एक लाइन जरूर सुना होगा कि पढ़ने वाला कहीं भी पढ़ लेता है और अभी वायरल हो रहा वीडियो उसी थीम पर है। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बच्चा अपने घर में बैठकर टीवी पर कार्टून देख रहा है मगर वहीं दूसरा बच्चा जो सबसे छोटा है, वो कार्टून नहीं देख रहा है। वो सोफे और दीवार के बीच बची जगह में घुस गया है और वहां बैठकर बच्चों के लिए अलग-अलग फलों और जानवर वाली जो किताबें आती हैं, उसे देख रहा है। बच्चे के इसी काम के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MdZeyaullah20 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- छोटे से बच्चे को अभी पढ़ाई का पता नहीं है, एक दिन खुद भागेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- अभी बहुत मन लग रहा है इसका। तीसरे यूजर ने लिखा- बाबू का UPSC क्लियर है। एक अन्य यूजर ने लिखा- पढ़ाकू ऐसे ही होते हैं, उन्हें फर्क ही नहीं पड़ता है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Lawyer और Advocate में क्या फर्क होता है? दोनों को एक समझने वाले अंतर जान लें
लीची वाले से मोल-भाव करती बच्ची हो गई वायरल, Video पर आए खूब सारे कमेंट्स