A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस प्यारी बच्ची की बातें आप सभी का जीत लेंगी दिल, Video भी आएगा आपको पसंद

इस प्यारी बच्ची की बातें आप सभी का जीत लेंगी दिल, Video भी आएगा आपको पसंद

एक बहुत ही प्यारा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपना दिल हार बैठेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है और बच्ची ने ऐसा क्या बोला।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@DAILYMEME423 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर वैसे तो डांस, लड़ाई, ड्रामा, स्टंट और लोगों की अतरंगी हरकत के वीडियो सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। मगर इन सभी वीडियो के अलावा कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देखने के बाद हर कोई अपना दिल हार बैठता है। ऐसे वीडियो अकसर छोटे बच्चों के ही होते हैं। उनके बोलने का तरीका, उनकी प्यारी हरकत, उनकी बातें और भी कई सारी चीजें होती हैं जिनके कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बच्ची के सामने खाने के लिए कुछ रखा हुआ है। अब वो बच्ची कहती है, 'भूख तो लग नहीं रही है पर खाना तो पड़ेगा।' उसकी मां खाने के लिए मना कर देती है कि भूख नहीं लगी है तो मत खा तो बच्ची बोलती है, 'इतनी मेहनत से बनाया है, खाना तो पड़ेगा।' मां फिर से मना करती है बच्ची बोलती है कि आपकी इतनी मेहनत इसमें लग गई तो अगर मैं इसे जूठा छोड़ दूंगी तो क्या होगा। वो भूख न लगने के कारण भी उसे खाती हुई नजर आती है और वीडियो में वो यही बात कहती है कि इसके पीछे उसकी मां की मेहनत लगी है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @dailymeme423 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 30 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत ही मासूम बच्ची है। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या खूब कह रही है छोटी गुड़िया। तीसरे यूजर ने लिखा- नोटंकी नानी। वहीं कई सारे यूजर्स ने अलग-अलग इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हे भगवान ये तो लड़कों के साथ नाइंसाफी हो रही है! मेकअप का Video देख आप भी हो जाएंगे हैरान

अपने ही पति की ऐसी बेइज्जती कौन ही करता है यार? आप भी देखें वायरल हो रहा Video