1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अपने ही पति की ऐसी बेइज्जती कौन ही करता है यार? आप भी देखें वायरल हो रहा Video

अपने ही पति की ऐसी बेइज्जती कौन ही करता है यार? आप भी देखें वायरल हो रहा Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 29, 2025 10:01 am IST,  Updated : Jul 29, 2025 10:01 am IST

एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो शायद आपको भी हंसी आ जाएगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में महिला ने क्या बोला है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@NK23FOREVER

आज के समय में आपको गिने-चुने लोग ही ऐसे मिलेंगे जो सोशल मीडिया से खुद को दूर रखे हुए हैं वरना आजकल तो बच्चे तक सोशल मीडिया पर हैं। कई सारे बच्चे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हर रोज एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको पता होगा कि हर दिन अलग-अलग वीडियो खूब सारे वायरल होते हैं। आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखे होंगे और उसके मुताबिक रिएक्ट भी किया होगा। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कपल साथ में खड़ा है। उनके सामने एक बंदा खड़ा है जिसके हाथ में माइक है। वो महिला से पूछता है, 'आप काफी खूबसूरत हैं, आपको नजर क्यों नहीं लगती है।' अब इस सवाल के जवाब में महिला अपने पति की तरफ इशारा करते हुए बोलती है, 'काजल का डब्बा जो हमारे साथ है।' पति के कालेपन पर उसने ऐसा जोक मारा जिसकी उम्मीद उसे भी नहीं रही होगी और उसका चेहरा यह बताता है। वीडियो सोशल मीडिया पर महिला के जवाब के कारण ही वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @NK23forever नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई को क्यों तोड़ा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस भाई ने अपना क्या गजब का दिमाग लगाया है, Video देख आप भी इसकी तारीफ करेंगे

सिंगल और शादी-शुदा लोगों में क्या अंतर होता है? सिर्फ एक वायरल आपको Video बता देगा फर्क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।