1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने ली डेढ़ लाख की स्कूटी, पत्नी के ताने से हुआ परेशान तो बीच रास्ते छोड़कर भागा, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

शख्स ने ली डेढ़ लाख की स्कूटी, पत्नी के ताने से हुआ परेशान तो बीच रास्ते छोड़कर भागा, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 28, 2025 11:08 pm IST,  Updated : Jul 28, 2025 11:08 pm IST

शख्स ने ना तो गुस्सा दिखाया, ना ही बहस की, बस अपने कूल स्वैग में जवाब देकर सबको हंसने पर मजबूर कर दिया। ये वीडियो रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाले छोटे-मोटे तानों और उनके मजेदार जवाबों का शानदार नमूना है।

नई स्कूटी पर पत्नी ने मारा ताना तो पति ने ऐसे सिखाया सबक- India TV Hindi
नई स्कूटी पर पत्नी ने मारा ताना तो पति ने ऐसे सिखाया सबक Image Source : INSTAGRAM/@SAHILGAMBHIR_

आजकल सोशल मीडिया पर रील्स का जमाना है। लोग हर एक मौके पर रील बनाने से बाज नहीं आते। कई रील तो ऐसी होती हैं जिनमें कुछ न कुछ ऐसा होता है जो हंसी, मजा या फिर ताने-तंज का तड़का लिए होता है। हाल में ऐसा ही एक रील इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी नई स्कूटी की शेखी बघारते हुए रील बनाते दिख रहा है। लेकिन उसकी पत्नी के एक जवाब ने सारा खेल ही पलट दिया। और फिर जो हुआ, वो देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

डेढ़ लाख की स्कूटी और 'फोन' वाला ताना

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जो अपनी चमचमाती नई स्कूटी पर सवार होकर रील बना रहा है। स्कूटी के रियर व्यू मिरर पर मोबाइल सेट, पीछे भतीजी और पत्नी बैठी हैं, और शख्स बड़े जोश में कहता है, “हाय गाइज़! मैंने डेढ़ लाख की नई स्कूटी ली है!” अब तक तो सब ठीक था, लेकिन तभी पीछे बैठी पत्नी ने ऐसा बम फोड़ा कि शख्स का गर्व चकनाचूर हो गया। पत्नी बोली, “डेढ़ लाख का तो मेरा फोन ही है!” बस, यहीं से कहानी में ट्विस्ट आया। शख्स ने बिना एक सेकंड गंवाए, बिना गुस्सा दिखाए, बड़े ही कूल अंदाज़ में स्कूटी रोकी, पत्नी को उतार दिया और बोला, “उस फोन पर ही बैठकर घर आ जाना।” अब ये सुनकर तो भतीजी भी हैरान, और पूछ बैठी, “अब चाची घर कैसे आएगी?” जिस पर शख्स का जवाब और भी मजेदार था। उसे भतीजी को भी स्कूटी से उतार दिया और कहा, “चाची को साथ ले आना।” और फिर स्कूटी स्टार्ट कर वहां से चलते बना।

कमेंट सेक्शन में आए लोगों के एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साहिल गंभीर नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (@sahilgambhir_) से शेयर किया है। इस रील को अब तक करीब 6 करोड़ लोगों ने देखा है। साहिल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “1.5 लाख की स्कूटी” और कमेंट सेक्शन में मजेदार तंज कसा, “फोन पर ही बैठकर घर आ जाओ!” लोगों को शख्स का ये कूल रिएक्शन इतना पसंद आया कि कमेंट सेक्शन में हंसी और तारीफों की बाढ़ आ गई।

लोगों के मजेदार कमेंट्स

लोगों ने इस वीडियो को हंसी और लाइक के इमोजी के साथ खूब सराहा। एक यूजर ने लिखा, “और मत करो, स्कूटी की कद्र!” तो दूसरे ने कहा, “गजब बेइज्जती है यार!” तीसरे यूजर ने मज़े लेते हुए लिखा, “पहली बार मुझे खुशी हो रही है!” एक और यूजर ने चुटकी ली, “देखा ज्यादा बोलने का नतीजा!” एक ने तो हद ही कर दी, बोला, “चाची फोन से आ सकती है, मेरे पास आइडिया है!” और एक यूजर ने मजाक में कहा, “खाओ कसम लौट कर लेने नहीं गए!” 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

ब्रिटिश म्यूजियम में बंदे ने पैसे किए डोनेट, मगर रकम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

भाई अब इंतकाम दिखाने से पहले नहीं रुकने वाला है, वायरल Video आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।