1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस डेयरी वाले ने क्या कमाल का जुगाड़ किया है, Video देखकर आप भी तारीफ करेंगे

इस डेयरी वाले ने क्या कमाल का जुगाड़ किया है, Video देखकर आप भी तारीफ करेंगे

हमारे देश में जुगाड़ करने वालों की कमी नहीं है। अभी सोशल मीडिया पर एक जुगाड़ का ही वीडियो वायरल हो रहा है और आपने ऐसा कुछ शायद ही पहले देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@LOVE__BOND वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में सोशल मीडिया बहुत ही कॉमन हो गया इंसान जब अपने काम से फ्री हो जाता है या फिर बोर हो रहा होता है तो तुरंत ही सोशल मीडिया की तरफ चला जाता है क्योंकि सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं जिन्हें देखकर इंसान का मनोरंजन होता है। आप भी ऐसा करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया पर हर दिन जुगाड़ का कोई न कोई वीडियो दिख ही जाता है और कभी-कभी बड़े कमाल के जुगाड़ दिखते हैं। अभी भी एक जुगाड़ का ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

शख्स ने ऐसा क्या जुगाड़ किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें पशुओं को नहलाने का एक गजब का जुगाड़ दिख रहा है। वीडियो में नजर आता है कि भैंसों को जहां रखा जाता है, वहां लाने के लिए एक पैसेज सा बना दिया गया है और उसमें पानी के पाइप का कनेक्शन लगा हुआ है जिसमें छोटे-छोटे छेद हैं। इसे चालू कर दो तो शावर की तरह पानी निकलता हैं और यहां से गुजरने पर भैंस नहा लेंगी। वीडियो में नजर आता है कि बाहर से चारा खाकर आने के दौरान सभी भैंस उसी गली से जा रही हैं और सभी नहाकर अंदर पहुंच रही हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @love__bond नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'दूध डेयरी वालों ने कमाल का जुगाड़ बनाया, खेत से चारा खाकर आएंगी तो नहा के आएंगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 73 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसी व्यवस्था गांव में बहुत मिल जाएंगी भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही बढ़िया इंतजाम किया है। तीसरे यूजर ने लिखा- देसी मम्मी की तरह हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- भैंसों को भी बिल्कुल शावर वाली फीलिंग आ रही होगी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भीड़भाड़ वाले इलाके में अचानक दिखा 12 फीट लंबा विशाल किंग कोबरा, लोगों में फैली दहशत, देखें Video

जब ‘वानर सेना’ के लिए सजी मिठाइयों की शाही पंगत, अनुशासन देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video