सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन तरह-तरह के वीडियो बनाकर लोग पोस्ट करते हैं और उसमें से जो वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर तरह-तरह के वायरल वीडियो तो आप भी देखते ही होंगे। अब तो AI का जमाना आ गया है तो कई बार AI के वीडियो भी वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो असली है या फिर AI से बना हुआ है, यह तो नहीं पता मगर इसमें जुगाड़ बड़ा गजब का दिखा। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या जुगाड़ दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक कार नजर आती है जिसका पीछे का एक पहिया निकल गया है। अब वो पहिया किस कारण से निकला, यह तो नहीं पता मगर उसे ले जाने का जुगाड़ बहुत अतरंगी है। उस गाड़ी का जो पहिया नहीं है, वहां नीचे एक स्केट बोर्ड लगा दिया गया है और फिर कार को आराम से चलाया जा रहा है। जिन्हें स्केट बोर्ड के बारे में पता है, वो जानते हैं कि उसके नीचे पहिए लगे होते हैं और उन पहियों की मदद से कार चल रही है। अब यह जुगाड़ असली है या फिर किसी ने AI से वीडियो बनाया है, वो तो नहीं पता मगर जुगाड़ कमाल का है जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Rak_sha_2018 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'कार भी स्केटिंग मूड में है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- ये फनी है। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब का दिमाग लगाकर कार को स्केटिंग शू बना दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत हंसाने वाला है मगर बड़ा हादसा भी हो सकता है। चौथे यूजर ने लिखा- कार भी बोली कि आज तो स्केटिंग करनी है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
रील बनाने के लिए लड़के ने पटरी पर मारा फ्लिप, फिर जो हुआ उसने Video कर दिया वायरल