1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील बनाने के लिए लड़के ने पटरी पर मारा फ्लिप, फिर जो हुआ उसने Video कर दिया वायरल

रील बनाने के लिए लड़के ने पटरी पर मारा फ्लिप, फिर जो हुआ उसने Video कर दिया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 22, 2026 10:56 am IST,  Updated : Jul 22, 2026 10:56 am IST

एक लड़के ने रील बनाने के लिए रेलवे स्टेशन पर स्टंट किया और इसी दौरान जो हुआ, उसके कारण वीडियो वायरल हो गया। आइए आपको भी वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SSKSINGH84

आज के दौर में लगभग हर इंसान सोशल मीडिया पर है और उसमें से एक बड़ी आबादी ऐसी है जो रील बनाती है। अब कई सारे लोग तो काफी मेहनत करते हैं, एक अच्छी स्क्रिप्ट लिखते हैं और फिर अच्छी एक्टिंग करके वीडियो बनाते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं मगर कई सारे लोग ऐसे हैं जो सिर्फ डांस करते, लिप्सिंग करते या फिर स्टंट करते हुए वीडियो बनाते हैं और उसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। अब जो लोग स्टंट करते हैं, कई बार उनके साथ कुछ ऐसा हो जाता है जिसे देख लोग उनके वीडियो पर रिएक्ट भी करते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

शख्स ने किया स्टंट

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो एक रेलवे स्टेशन का है। एक शख्स प्लेटफॉर्म पर खड़ा नजर आता है और वो वहां से फ्लिप मारकर ट्रैक पर कूदता है और यही स्टंट करते हुए वो वीडियो बनाने वाला था मगर ट्रैक तो प्लेटफॉर्म की तरह समतल नहीं होती है। वहां बीच में नुकीले पत्थर होते हैं और उन्हीं पत्थरों के कारण उस लड़के का सही बैलेंस नहीं बनता है। अब जब उसका बैलेंस नहीं बनता है तो वो अपना बैलेंस बनाने के चक्कर में काफी आगे जाता है लेकिन आगे जाकर भी वो गिर जाता है। इसमें बस राहत यह है कि उसके चेहरे पर चोट नहीं लगी वरना बुरी तरह से चोट लग सकती है। वायरल वीडियो बताता है कि रील के लिए ऐसी बेवकूफी करना कैसे भारी पड़ सकता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ssksingh84 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'रील बनाने के चक्कर में ट्रेन की पटरी पर गिर जाते आप तो मुंह पापड़ बन जाता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा- रेलवे स्टेशन पर हमें रील बनाने से बचना चाहिए, नहीं जिंदगी रेल बना देती है। दूसरे यूजर ने लिखा- इस तरह की रील बनाने के चक्कर में कई लोग रेल बन गए हैं, इसका भी नंबर था, बच गया। तीसरे यूजर ने लिखा- आजकल रील के लिए सब पागल हो जाते हैं। एक और यूजर ने लिखा- यार कुछ भी करते हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

AI है AI! एक ऑफिस का वायरल हुआ Video, देखकर लोगों ने जमकर किए कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।