1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. AI है AI! एक ऑफिस का वायरल हुआ Video, देखकर लोगों ने जमकर किए कमेंट

AI है AI! एक ऑफिस का वायरल हुआ Video, देखकर लोगों ने जमकर किए कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 22, 2026 10:02 am IST,  Updated : Jul 22, 2026 10:02 am IST

सोशल मीडिया पर जब भी कोई वीडियो वायरल होता है, उस पर लोगों का रिएक्शन भी जमकर आता है। ऐसा ही इस वीडियो के साथ भी हुआ जो अभी वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको सब कुछ विस्तार से बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/IAMKAMAL_SHARMA

आज के दौर में शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जो स्मार्ट फोन तो यूज करता हो मगर फिर भी सोशल मीडिया से दूर हो। यहां तक कि बच्चे तक सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठे हैं और दिन में कुछ समय तो वो भी सोशल मीडिया पर एक्टिव दिख जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल भी होते हैं जिन्हें देखकर लोग रिएक्ट भी करते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक कंपनी का है जहां अलग ही माहौल देखने को मिला। अब वीडियो में नजर आता है कि सभी कर्मचारी एक साथ खड़े हैं और वो एक हरियाणवी गाने पर डांस कर रहे हैं। एक शख्स ने उन्हें स्टेप्स करके गाइड कर रहा है और वो कर्मचारी उसे फॉलो करके डांस कर रहे हैं। वहीं कुछ कर्मचारी साइड में खड़े हैं। अब यह फन फ्राइडे का ही कोई वीडियो होगा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल ऐसा हर ऑफिस में तो होता नहीं है और यही वो कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है और लोगों का भी रिएक्शन आया है। अब लोगों के कमेंट्स जानने से पहले आप एक बार वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर iamkamal_sharma नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं वीडियो पर लिखा है, 'ये सब मेरे पिछले जन्म का पाप है जो मुझे ये ऑफिस में नहीं मिला।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है और कई सारे लोगों ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- AI है AI. दूसरे यूजर ने लिखा- सिर्फ किस्मत वाले कर्मचारियों को ऐसे HR मिलते हैं जो यह सब आयोजित करते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- कोई ये रील मेरे ऑफिस में तो भेजो। चौथे यूजर ने लिखा- दोस्तों AI है, ऐसा थोड़ी होता है। एक और यूजर ने लिखा- मुझे भी नौकरी चाहिए इस कंपनी में।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बाइक चलाते हुए शख्स ने किया स्टंट मगर पड़ गया भारी, Video में देखें क्या हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।