आज के समय में लगभग हर किसी के पास स्मार्ट फोन देखने को मिल ही जाता है। अब ऐसे में जैसे ही लोगों को कुछ गलत होते हुए दिखता है या फिर कोई इंसान बहुत ही अच्छा काम करते दिखता है या फिर कुछ ऐसा दिखता है जो उनका ध्यान खींच लेता है तो वो तुरंत अपना वो स्मार्ट फोन निकालते हैं और उसका वीडियो बना लेते हैं। इसके बाद वो वीडियो सीधे सोशल मीडिया पर पहुंचता है और वहां बैठी जनता उस वीडियो को देखती है। अब कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आया।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि ट्रैफिक के कारण लोग रुके हुए हैं। अब बस में बैठे शख्स ने देखा कि उसकी बस के पास में एक बाइक रुकी हुई है और वो बाइक सवार ट्रैफिक के बीच भी काम करने में लगा हुआ है। उसने अपने बैग को बाइक की टंकी पर रखा हुआ है और उसी बैग के ऊपर उसने लैपटॉप रखा हुआ है और कुछ काम कर रहा है। कुछ देर के लिए ट्रैफिक में रुकने पर भी वो आदमी काम करने पर लगा हुआ है और इसी कारण उसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @SaffronChargers नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सिग्नल पर 5 मिनट का ट्रैफिक जाम था और बाइक पर बैठे इस आदमी ने अपना लैपटॉप निकाला और काम करना शुरू कर दिया। 8 घंटे की नौकरी के बाद भी, उसे घर जाते समय काम करना पड़ता है। इसका मतलब है कि वह घर पहुंचने के बाद भी काम करता रहेगा। भारत में लोग धीरे-धीरे मशीन बन गए हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मेरे साथ भी ऐसा ही है। दूसरे यूजर ने लिखा- टेक्नोलॉजी ने मौका दिया मगर खुद के लिए टाइम छीन लिया। तीसरे यूजर ने लिखा- उस 8 घंटे में उसने 6 घंटे सिर्फ ऑनलाइन मीटिंग में बिताया होगा।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
शख्स के पास है बड़ी कमाल की कला, Video देख लोग बोले- 'इसके लिए इसको अवार्ड मिलना चाहिए'