1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिजली नहीं बल्कि आग से चलता है ये वाला पंखा, वायरल हुआ 175 साल पुराना Stand Fan

बिजली नहीं बल्कि आग से चलता है ये वाला पंखा, वायरल हुआ 175 साल पुराना Stand Fan

अभी सोशल मीडिया पर एक पंखे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे 175 साल पुराना बताया जा रहा है। वीडियो को जब आप देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में आपने जो कुछ भी नहीं देखा है, वो आपको एक न एक दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और इस पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप इस बात से सहमत जरूर होंगे क्योंकि आपकी टाइमलाइन पर भी ऐसे कई वीडियो आए होंगे जिसने आपको हैरान किया होगा। कई वीडियो में कुछ ऐसी चीजें या फिर कुछ ऐसा दिखा होगा जो आपने पहले नहीं देखा होगा। हर दिन नहीं लेकिन कुछ दिनों में ऐसा कोई न कोई पोस्ट दिख ही जाता है। अभी सोशल मीडिया पर ऐसा एक पंखा देखने को मिला।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक स्टैंड फैन है जो काफी पुराने समय का लगता है। एक शख्स वहां पास में रखे एक छोटे लैंप में आग लगाता है और फिर उसे उस पंखे के अंदर पीछे से बने स्पेस में रख देता है। इसके बाद वो पंखे पर फोकस करता है तो वहां 'ईस्ट इंडिया कंपनी' का नाम लिखा हुआ नजर आता है। इसके बाद वो पंखे को एक दो बार उंगली से हिलाता है और उसके बाद पंखा चलने लगता है। वीडियो पर टेक्स्ट लेयर करते हुए लिखा है, 'ईस्ट इंडिया कंपनी का बनाया हुआ 175 साल पुराना पंखा जब बिजली नहीं थी।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 34 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये ठंडा करेगा या गर्म करेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- टेक्नोलॉजिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये गर्म हवा फेंकेगा या ठंडी?

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

स्कूटी चलाती लड़की का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखने के बाद लोगों ने किया रिएक्ट

भाड़ में गया 40 हजार का AC! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ देसी जुगाड़, आप भी देखिए