1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाड़ में गया 40 हजार का AC! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ देसी जुगाड़, आप भी देखिए

भाड़ में गया 40 हजार का AC! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ देसी जुगाड़, आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 09, 2025 12:29 pm IST,  Updated : Apr 09, 2025 12:29 pm IST

एक शख्स ने गर्मी से राहत पाने के लिए जो जुगाड़ किया है, उसे देखना तो बनता है। जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको इस वायरल जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई भी कमी नहीं है और अब तो गर्मी आ गई है तो सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिलेंगे। लोग गर्मी से बचने के लिए और पैसे को बचाने के लिए ऐसे-ऐसे जुगाड़ करते हैं जो किसी ने सोचा तक नहीं होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी टाइमलाइन पर भी एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिलते होंगे। कई सारे वीडियो में यह दिखता है कि लोग AC का पैसा बचाने के लिए कमाल के जुगाड़ करते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें भी ऐसा ही नजर आ रहा है।

ऐसा जुगाड़ कभी देखा है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदे ने गर्मी से राहत पाने के लिए बहुत ही शानदार जुगाड़ किया हुआ है। उसने खिड़की पर कूलर हनीकॉम्ब लगा दिया है। इसके बाद उसमें पाइप से पानी पहुंचा रहा है और नीचे गिरने वाले पानी को दूसरे पाइप के जरिए उसी बाल्टी में पहुंचा दे रहा है। इसके बाद उसने खिड़की के दूसरे तरफ यानी कमरे के अंदर स्टैंड फैन को फिट कर दिया है। अब पानी की वजह से बाहर से ठंडी हवा अंदर आ रही है और पंखे से वो हवा रूम में फैल रही है। इस तरह उसने गजब का जुगाड़ कर लिया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर lol.arcade नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर टेक्स्ट में लिखा है, 'भाड़ में गया 40 हजार का एसी।' उसी लाइन के नीचे ब्रैकेट में लिखा है, 'अपना देसी जुगाड़ देख।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 28 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- AC बेचने वालों में डर का माहौल है। दूसरे यूजर ने लिखा- बिल भी कम। तीसरे यूजर ने लिखा- यह लग्जरी है, 28% लगेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- हैकर है भाई हैकर।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

गुरुजी कुछ ज्यादा ही फेंक रहे थे तो बच्चे ने तुरंत खोल दी पोल, Video देख आ जाएगी हंसी

अरे चाचा वो मूत्रालय नहीं मंत्रालय लिखा है! शख्स की हरकत कर देगी हैरान, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।