1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे चाचा वो मूत्रालय नहीं मंत्रालय लिखा है! शख्स की हरकत कर देगी हैरान, Video हुआ वायरल

अरे चाचा वो मूत्रालय नहीं मंत्रालय लिखा है! शख्स की हरकत कर देगी हैरान, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 09, 2025 10:58 am IST,  Updated : Apr 09, 2025 10:58 am IST

एक शख्स का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे कि लोगों में समझ नाम की चीज नहीं है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर आपको कब क्या देखने को मिल जाएगा, इसका अंदाजा आप कभी नहीं लगा सकते हैं। स्क्रोल करते-करते कभी-कभी कुछ ऐसे भी नजर आ जाता है जो लोगों को हैरान कर देता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसा कई बार आपके साथ भी हुआ होगा। आपकी टाइमलाइन पर भी कई बार ऐसे वीडियो तो आए ही होंगे जिन्हें देखने के बाद आप भी हैरान हुए होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो में जो नजर आ रहा है, उसे देखने के बाद हैरान होना तय है क्योंकि शायद ही किसी ने सोचा होगा कि ऐसा कुछ नजर आएगा। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक आदमी खुले में पेशाब करता हुआ नजर आ रहा है। वो जिस दीवार पर पेशाब कर रहा है, उसके ऊपर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का बोर्ड लगा हुआ है। उसने भी इस बोर्ड को तो देखा ही होगा मगर फिर भी वो नहीं रुका है। वैसे बोर्ड हो या फिर न हो, इस तरह से खुले में पेशाब करना गलत ही है। एक शख्स ने यह देखा तो उसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो बनाने वाला शख्स उसे आवाज लगाकर टोकता भी है और कहता है, 'अरे चाचा वो मूत्रालय नहीं मंत्रालय लिखा है।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @desimojito नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सिविक सेंस नहीं है और फिर सरकार को दोष देते हैं।' खबर में लिखे जाने तक वीडियो को 33 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इन्हें शर्म आनी चाहिए और इस पर भारी पेनल्टी लगना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- 1 लाख फाइन लगाओ। तीसरे यूजर ने लिखा- यह अपराध है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन के अंदर जो दिखा उसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

दूध पीता देखकर बच्चा समझे क्या! बच्चे का वायरल Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।