1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गुरुजी कुछ ज्यादा ही फेंक रहे थे तो बच्चे ने तुरंत खोल दी पोल, Video देख आ जाएगी हंसी

गुरुजी कुछ ज्यादा ही फेंक रहे थे तो बच्चे ने तुरंत खोल दी पोल, Video देख आ जाएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 09, 2025 11:38 am IST,  Updated : Apr 09, 2025 11:51 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स काफी लंबी-लंबी फेंक रहा था मगर बच्चे ने तुरंत पोल खोल दिया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा अड्डा है जहां आपको 24 घंटे और सातों दिन, कुछ न कुछ कंटेंट देखने को मिल ही जाता है। आप जब कभी भी सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर जाएंगे, वहां आपको कुछ न कुछ देखने को मिल जाएगा और स्क्रोल करते-करते कुछ ऐसा भी दिख सकता है जो आपने पहले नहीं देखा था या फिर उसे देख आपको हंसी आ जाएगी। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे न जाने कितने ही पोस्ट देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, तो आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर एक शख्स खड़ा है। उसके सामने दूसरा आदमी है जो उसका इंटरव्यू ले रहा है। वहीं पास में एक बच्चा खड़ा है जो विकलांग है। अब इंटरव्यू देने वाला शख्स उस बच्चे की तरफ इशारा करते हुए कहता है कि वो खुद उस बच्चे को अपने कंधे पर बैठाकर उसके घर तक पहुंचाता है। इसके बाद वीडियो में दिखता है कि इंटरव्यू लेने वाला शख्स माइक बच्चे के सामने ले जाता है और बच्चा उसकी पोल खोल देता है। वो बोलता है कि ये झूठ बोल रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Rudhrayadav001 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'प्रिंसिपल सर भूल गए कि बच्चा लंगड़ा है गूंगा नहीं, बेचारे गुरुजी की बेइज्जती कर दी न।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 72 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गुरु जी गुरु ही रहो, ज्यादा हनुमान जी मत बनो।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अरे चाचा वो मूत्रालय नहीं मंत्रालय लिखा है! शख्स की हरकत कर देगी हैरान, Video हुआ वायरल

ट्रेन के अंदर जो दिखा उसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।