जब भी कोई त्योहार आता है, सोशल मीडिया पर उससे जुड़े वीडियो की बाढ़ आ जाती है। दिवाली का त्योहार हो तो उससे जुड़े वीडियो वायरल होने लगते हैं। होली आती है तो उससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। अब कल होली का त्योहार था तो आज सोशल मीडिया पर होली से जुड़े वीडियो का वायरल होना तो तय था। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो अब तक देख लिए होंगे और हम भी आपके लिए एक होली से जुड़ा हुआ वीडियो लेकर आए हैं जो अभी वायरल हो रहा है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
आमतौर पर लोग दो तरह से होली खेलते हैं। एक वो होते हैं जो पक्के रंगों से होली खेलना पसंद करते हैं तो वहीं दूसरे वो होते हैं जो सिर्फ गुलाल से होली खेलना पसंद करते हैं मगर क्या कभी किसी को नाली के पानी से होली खेलते हुए देखा है? आपने शायद नहीं देखा होगा मगर वायरल वीडियो में आज वो भी देखन को मिल जाएगा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक बंदा छोटी सी बाल्टी में नाली से पानी निकालकर लोगों पर फेंक रहा है और उसने सिर्फ एक बार ऐसा नहीं किया, उसने कई बार नाली का पानी निकालकर लोगों पर फेंका। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'देवरिया के इस जनाब ने तो नाली के पानी से पूरी होली खेल ली।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे दुखदाई बताया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस लड़के जैसा टैलेंट हर किसी के अंदर नहीं होता है, आप खुद देखिए वायरल हो रहा Video
ऐसा खाली इंसान आपने नहीं देखा होगा, Video देख समझ जाएंगे सब कुछ