A
Hindi News वायरल न्‍यूज अब ये लड़की कभी भी मैच में चीयर नहीं करेगी, Video देख खुद समझ जाएंगे कारण

अब ये लड़की कभी भी मैच में चीयर नहीं करेगी, Video देख खुद समझ जाएंगे कारण

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो बहुत ही मजेदार है। आप एक बार देखेंगे तो हंसी नहीं रुकेगी। वहीं कई सारे लोगों ने जमकर कमेंट्स भी किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : X/@MOHSEENSHKH7 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में हर कोई जिसके पास खुद का फोन है, वो आपको सोशल मीडिया पर बहुत ही आसानी से मिल जाएगा। सोशल मीडिया आज के समय में बहुत ही नॉर्मल सी चीज हो गई है और लोग जिस तरह से हर रोज नहाते हैं, खाते हैं, काम करते हैं, ठीक उसी तरह से कुछ देर सोशल मीडिया पर बिताते भी हैं। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह जानते ही होंगे कि हर दिन कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या हुआ?

आप अगर मैच देखने कभी स्टेडियम में गए हैं तो आपने देखा होगा कि वहां पर लोग चीयर करते हैं। एक शख्स 'We Want या फिर जीतेगा भाई जीतेगा' बोलता और वहां बैठे दूसरे लोग आगे की लाइन बोलते हैं। सभी अपने पसंद की टीम के जीतने के लिए चीयर करते हैं मगर अभी वायरल हो रहे वीडियो में कुछ अलग ही देखने को मिला। वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की जोर-जोर से We Want-We Want चिल्लाती है मगर लोग उसके बाद टीम नहीं बल्कि U-U चिल्ला रहे हैं जिससे लाइन We Want You बनी। लड़की दो-तीन बार ऐसा करती है और अंत में माथा पकड़कर नीचे बैठ जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @mohseenshkh7 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 17 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मैच का टिकट लेने से पहले 20 बार सोचेगी। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे भी पता चल गया कि क्या डिमांड है। तीसरे यूजर ने लिखा- दीदी के साथ खेला हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- लास्ट में समझ गई।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रील के मतवाले ने सड़क पर की हुड़दंगई तो Delhi Police ने सिखा दिया सबक, Video भी किया पोस्ट

शादी में दुल्हन पर हुई नोटों की बारिश, इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है Video