A
Hindi News वायरल न्‍यूज उम्र छोटी है मगर दिल बहुत बड़ा है इस बच्ची का, वायरल Video आपके भी चेहरे पर ला देगा मुस्कान

उम्र छोटी है मगर दिल बहुत बड़ा है इस बच्ची का, वायरल Video आपके भी चेहरे पर ला देगा मुस्कान

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कोई भी वीडियो को लाइक किए बिना नहीं रहेगा। वीडियो हर किसी का दिल जीत लेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : IG/RITIKAAVLOG वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

कोई भी इंसान दो तरह से अमीर होता है। अमीर होने का एक तरीका पैसा होना है। किसी इंसान के पास जितना ज्यादा पैसा, वो उतना ही अमीर होता है। लेकिन इसके अलावा अमीर होने का एक और तरीका है और वो दिल है। जिस इंसान का दिल जितना बड़ा होता है, वो उतना ही अमीर होता है। इसी वजह से तो कहते हैं कि पैसा न हो तो चलेगा मगर इंसान दिल से अमीर होने चाहिए। अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि अचानक यह विषय कहां से आ गया तो आपको बता दें कि यह विषय वायरल वीडियो की वजह से आया है। एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्ची नजर आती है जो दिल से बहुत अमीर है क्योंकि उसका दिल बहुत बड़ा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बच्ची जिसका नाम मुस्कान है, वो भेलपुरी वाले के पास खड़ी नजर आती है। वो अपने लिए भेलपुरी बनवा रही है और साथ में उस लड़की को भी बुलाती है जो वीडियो बना रही है। उसे भेलपुरी खाने के लिए बुलाती है मगर लड़की मना कर देती है। इसके बाद वो लड़की मुस्कान से पूछती है कि पैसा कौन देगा तो मुस्कान बोलती है कि वो यानी मुस्कान खुद देगी। यह सुनकर लड़की बोलती है कि तुम्हारे पास पैसे कहां तो वो अपनी जेब से पैसे निकालकर दिखाती है। जब लड़की भेलपुरी खाने के लिए मना कर देती है तो बच्ची को अच्छा नहीं लगता है और बोलती है कि आप नहीं खाएंगी तो हम मर जाएंगे। एक बार आप खुद वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ritikaavlog नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 30 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों दिल वाली इमोजी से अपना रिएक्शन दिया है। वहीं एक यूजर ने लिखा- दिल बड़ा रखो। दूसरे यूजर ने लिखा- बच्चा छोटा है लेकिन दिल बड़ा है। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत बड़ा दिल है। एक अन्य यूजर ने लिखा- दिल जीत लेते हैं कुछ इंसान।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

गजब की रफ्तार में साड़ी पहने सरदार जी हुए वायरल, Video देख लोगों ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

लोग कहां से लेकर आते हैं ऐसा दिमाग, वायरल Video देख आप भी हैरान हो जाएंगे