1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लोग कहां से लेकर आते हैं ऐसा दिमाग, वायरल Video देख आप भी हैरान हो जाएंगे

लोग कहां से लेकर आते हैं ऐसा दिमाग, वायरल Video देख आप भी हैरान हो जाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 26, 2026 09:24 pm IST,  Updated : Feb 26, 2026 09:25 pm IST

एक शख्स के खतरनाक दिमाग का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसे देखने के बाद आप भी दंग हो जाएंगे। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/EDITZ_REMIX_0777

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब कुछ अतरंगी कंटेंट वायरल होता हुआ देखने को न मिले। कई बार अतरंगी चीजें वास्तव में होती हैं और उनके वीडियो वायरल हो जाते हैं तो कभी स्क्रिप्टेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर हर रोज एक्टिव रहते होंगे और हर दिन ऐसे तमाम वायरल वीडियो देखते होंगे जिसमें स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, अतरंगी हरकत, जुगाड़ जैसे न जानें क्या-क्या होता होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा आइस ट्रे में शराब डालता है। अब पहले तो ऐसा लगता है कि वो बराबर पैग बनाने के लिए ऐसा कर रहा होगा लेकिन वो ट्रे के सारे कॉलम शराब से भर देता है। इसके बाद वो उस ट्रेन को फ्रिज के अंदर रख देता है। कुछ देर बाद वो उस ट्रे को बाहर निकालता है और वो सभी एक गोले की तरह जमे नजर आते हैं। इसके बाद वो बर्फ के गोले की तरह आराम से उनका आनंद लेते हुए नजर आता है। यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है जो वायरल हो रहा है क्योंकि शराब इस तरह से फ्रिज में नहीं जमता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर editz_remix_0777 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख भी लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शराब कभी जमता नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- चॉकोबार नहीं एल्कोहोलबार। तीसरे यूजर ने लिखा- शराब बिना नाइट्रोजन के जमता नहीं है। चौथे यूजर ने लिखा- नया आइडिया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ब्रज में जाकर होली खेलने से पहले जरूर देख लें यह Video, हो रहा है खूब वायरल

राजस्थान की दादियों का ये वायरल Video देखा या फिर नहीं, सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।