अभी होली का त्योहार आने वाला है और इसको लेकर लगभग हर कोई उत्सुक रहता है। बच्चों में तो होली को लेकर अलगी क्रेज देखने को मिलता है। आप भी शायद होली खेलना बहुत पसंद करते होंगे। अब अगर होली की बात छिड़ी है तो फिर ब्रज का ख्याल किसी के दिमाग में नहीं आए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। ब्रज की होली अलग ही लेवल पर होती है और लोग दूर-दूर से ब्रज में होली खेलने के लिए आते हैं। आप भी अगर ब्रज में जाकर होली खेलने की चाह रखते हैं और इस बार वहां जाना चाहते हैं तो फिर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो आपको जरूर देख लेने चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे ब्रज का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखता है कि एक जगह पर जहां लोग होली खेलने के लिए जमा हुए हैं, वहां खचाखच भीड़ है और भीड़ इतनी ज्यादा है कि लोग खुद को वहां से सही-सलामत निकलने की कोशिश कर रहे हैं। कई सारे लोग भीड़ में दबे हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अपने रिश्तेदारों को भीड़ से बहुत मुश्किल से खींचकर बाहर निकाल रहे हैं। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोगों को वहां जाने से पहले सोचने के बारे में बताया जा रहा है मगर यह नहीं पता कि यह वीडियो इसी बार का है या फिर पहले का है और होली नजदीक है तो वायरल हो रहा है।
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @thebiharoffice नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है।
आपको बता दें कि होली से कई दिनों पहले ही वृंदावन में जश्न का माहौल शुरू हो जाता है। ऐसे में देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग होली मनाने के लिए वृंदावन पहुंचते हैं। हालांकि, इस दौरान कई बार जबरदस्ती रंग लगाने और अभद्र टिप्पणी की शिकायतें भी सामने आती रहती हैं। अब ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वृंदावन पुलिस ने नोटिस जारी कर के चेतावनी दी है। पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि श्रद्धालुओं, महिलाओं और लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई होगी। जबरन रंग-गुलाल लगाने और पानी के गुब्बारे फेंकने पर भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए दस एंटी रोमियो टीमों का गठन किया गया है। पूरा वृंदावन और परिक्रमा मार्ग सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा।
नोट: इस खबर में वायरल वीडियो को लेकर जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है और इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
राजस्थान की दादियों का ये वायरल Video देखा या फिर नहीं, सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल
संपादक की पसंद