A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे चचा ने तो ड्रोन को ही ठोक दिया, शादी का ये Video हो रहा है खूब वायरल

अरे चचा ने तो ड्रोन को ही ठोक दिया, शादी का ये Video हो रहा है खूब वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों को हंसी आएगी तो कुछ लोगों को यकीन नहीं होगा कि ऐसा सच में हुआ है क्या। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@RUDHRAYADAV001 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। लोगों के लिए यह बहुत नॉर्मल हो गया है और अपने काम से फ्री होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर ही नजर आते हैं। वहां लोग तरह-तरह के वीडियो, वायरल ट्रेंड और करंट न्यूज आदी चीजें देखते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर होंगे और अगर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर हर दिन आपकी फीड पर भी तरह-तरह के वायरल कंटेंट आते ही होंगे। किसी वीडियो में हंसी-मजाक तो किसी में जुगाड़ और किसी वीडियो में लोगों की हरकतें और उनके कारनामे देखने को मिलते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा?

पहले की तुलना में आजकल की शादी काफी महंगी हो गई है और इसका एक कारण शादी की शूटिंग भी है। हर शादी में आपको 2-4 कैमरामैन दिख ही जाएंगे। उसमें से कुछ फोटो क्लिक करते हैं तो कुछ वीडियो बनाते हैं। कई शादियों में तो ड्रोन से भी वीडियो शूट होता है और अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें भी कुछ ऐसा ही होते दिख रहा था मगर तभी एक चचा ने कांड कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि स्टेज पर लोग खड़े हैं और उनके हाथ में राइफल है। इसी दौरान हवा में एक ड्रोन था जो दूल्हा-दुल्हन की रिकॉर्डिंग कर रहा था मगर तभी एक चचा ने उस ड्रोन पर ही गोली चला दी और उसका सत्यानाश कर दिया। अब वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Rudhrayadav001 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। आपको बता दें कि इस एक वीडियो को कई सारे लोगों ने अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है और वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- चाचा तो फायर निकले। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे चाचा जी तो फायर निकले, बेचारे कैमरा वाले का नुकसान कर दिया, अब भरना परिवार वाले को ही पड़ेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे यार, कहीं और ही फायर कर लेते।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

स्पीड ब्रेकर के कारण लड़की का बिगड़ा बैलेंस, फिर जो हुआ वो आप Video में ही देख लीजिए

शादी में नहीं बुलाया तो दूल्हे के चाचा को आया गुस्सा, घर के मेन डोर की वेल्डिंग कर दी, देखें Video