हमारे देश में भले ही कोई और टैलेंट देखने को मिले या फिर न मिले या फिर कम मिले मगर जुगाड़ करने वाले लोगों की बिल्कुल भी कमी नहीं है। यह एक ऐसा टैलेंट जो आपको लगभग हर किसी में देखने को मिल जाएगा। कोई कम जुगाड़ करता है तो कोई सिर्फ जुगाड़ ही करता रहता है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं कि उनका जुगाड़ हर किसी का ध्यान खींच लेता है और ऐसे ही लोगों के वीडियो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक जुगाड़ का ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या जुगाड़ देखने को मिला।
वीडियो में क्या जुगाड़ दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो भारतीय ट्रेन का है और जनरल कोच का वीडियो लग रहा है। कोच के अंदर अच्छी-खासी भीड़ है और इसी भीड़ के बीच में एक बंदा जुगाड़ करने वाला भी बैठा हुआ है। वो आदमी रस्सी से वहां पर अपने बैठने के लिए जुगाड़ बना रहा है या फिर यूं कहें कि वो अपनी अलग सीट बना रहा है। वो अपने इस जुगाड़ को करने में सफल भी हो जाता है और वीडियो के अंत में वो उस पर लेटा हुआ नजर आता है। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Satyanaray720 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है और वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम।' वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बिहारी होगा भाई, पक्का। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कदम नुकसान दे सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- अब लोगों को ही कुछ करना पड़ेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई ने अपना व्यवस्था अच्छा बना लिया।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
मोबाइल शॉप लूटने पहुंचे नकाबपोश मगर पलट गई कहानी, Video में दिखेगा असली ट्विस्ट
गलत इंसान ने चैलेंज कबूल कर लिया, वायरल Video जरा आप भी देखिए