1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मोबाइल शॉप लूटने पहुंचे नकाबपोश मगर पलट गई कहानी, Video में दिखेगा असली ट्विस्ट

मोबाइल शॉप लूटने पहुंचे नकाबपोश मगर पलट गई कहानी, Video में दिखेगा असली ट्विस्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 14, 2026 12:02 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 12:02 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और आप वीडियो दूसरे लोगों को भी दिखाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@ITSKTYNI

आज के समय में आपको हर इंसान के फोन में सोशल मीडिया एप देखने को मिल जाएंगे। कोई इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव रहता है तो कोई फेसबुक या फिर एक्स पर एक्टिव रहता है। वहीं कुछ लोग दूसरे एप पर एक्टिव रहते हैं लेकिन कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया का यूज हर कोई करता है। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुछ नकाबपोश लोग एक दुकान में घुसते हैं। उस दुकान को लूटने के लिए वो वहां पर पहुंचते हैं और बताया जा रहा है कि वो फोन की दुकान है। अब इसमें होता यह है कि उन लोगों को देखकर कुछ लोग डरकर बाहर निकल जाते हैं और नकाबपोश लोग उन्हें निकलने भी देते हैं। अब जितने लोग बाहर निकलते हैं, उन्हीं में से एक खेला कर देता है और दुकान की शटर को बाहर से बंद कर देता है। ये लोग जो दुकान को लूटने के लिए आए थे, वो खुद अंदर फंस जाते हैं और शटर खोलने की कोशिश करते हैं। अब यह वीडियो कब का है और मामला कहां का है, यह तो नहीं बताया गया है मगर वीडियो जरूर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ItsKtyni नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लाख लोगों ने देख लिया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'लूटने आए थे मोबाइल शॉप लेकिन किसी ने बाहर से शटर बंद कर दिया। अब चोर बाहर निकलने की भीख मांग रहे है। जिसने भी शटर बंद किया वो मास्टरमाइंड आदमी था।'

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Cos θ का यूज कहां होता है? आज इस भाई ने बता ही दिया, Video हो रहा वायरल

काम वाली दीदी को महिला ने दिया गजब का गिफ्ट, Video देख आपके चेहरे पर भी जाएगी खुशी

गलत इंसान ने चैलेंज कबूल कर लिया, वायरल Video जरा आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।