A
Hindi News वायरल न्‍यूज इसके लिए इस भाई को तो 21 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए, कला देख आप भी दंग हो जाएंगे

इसके लिए इस भाई को तो 21 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए, कला देख आप भी दंग हो जाएंगे

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका दिमाग 360 डिग्री घूम जाएगा। वीडियो को जब लोगों ने देखा तो वो भी उस पर रिएक्ट करने से खुद को नहीं रोक पाए।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : X/@IMMEMESUPPLIER वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया अपने यूजर्स को हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिखा ही देता है जिसकी उन्होंने कल्पना तक नहीं की होती है। आप भी अगर सोशल मीडिया यूजर हैं तो फिर आपके साथ भी ऐसा होता होगा। आपकी फीड पर भी हर दिन तरह-तरह के वीडियो आते होंगे और उसमें कुछ इतने अतरंगी होते होंगे जो आपका दिमाग पूरी तरह से घूमा देते होंगे। अब तक तो कई सारे ऐसे वीडियो आपके दिमाग में आ भी गए होंगे जो आपने सोशल मीडिया पर देखे होंगे मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो उन सभी को पीछे छोड़ देगा। आइए आपको बताते हैं कि इस वायरल वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप जब सड़क पर निकलते होंगे तो कई सारी दुकानें दिखती होंगी जिसमें से कुछ कपड़े की भी दुकानें रहती होंगी और वहां आपको इंसानों के लिए एक से बढ़कर एक डिजाइन वाले कपड़े दिखते होंगे मगर क्या आपने कभी छिपकली के लिए कोई ड्रेस देखी है? वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक बंदे ने छिपकली के लिए ड्रेस बनाई है और वो उसमें से एक ड्रेस छिपकली को पहनाता भी है, जो वीडियो में दिखता है। पहले तो लोग छिपकली की ड्रेस देखकर हैरान हुए और फिर यह सोचकर कि छिपकली को यह पहनाएगा कैसे कोई। आप भी वायरल वीडियो देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ImMemesupplier नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कितने वेले लोग हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को ढाई लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- पहनाओगे कैसे? दूसरे यूजर ने लिखा- छिपकली को भी समाज में अब इज्जत मिलने लगी है। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं यहां छिपकली को भगाती हूं, तुम इसे ड्रेस पहना रहे हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या दिखा दिया, अब मैं चींटी के लिए बनाऊंगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सर्दियों में ऐसे नजारे बहुत ही नॉर्मल हो जाते हैं, आप भी देखिए वायरल Video

तो हम क्या पाकिस्तान से हैं...! कश्मीरी शख्स ने यात्रियों को क्यों दिया ऐसा रिप्लाई, Video जमकर हो रहा वायरल