1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हलवाई बनने से पहले मिस्त्री होगा ये बंदा, तभी तो इस तरह बना रहा है खाना, देखें वायरल Video

हलवाई बनने से पहले मिस्त्री होगा ये बंदा, तभी तो इस तरह बना रहा है खाना, देखें वायरल Video

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर देखने को मिला जो आपको हैरान कर देगा। वीडियो में जो नजर आ रहा है, वैसा कुछ आपने पहले नहीं ही देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया के किस कोने में क्या हो रहा है, वो हर चीज तो आपको पता नहीं चल सकती है। मगर दुनिया के किस कोने में क्या अजीब और अतरंगी हो रहा है, वो जरूर पता चल सकता है। आज के समय में लोगों को जहां कुछ अजीब या अतरंगी होता हुआ दिखता है, वो उसे अपने फोन के कैमरे से रिकॉर्ड कर लेते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। उसके बाद क्या होता है, आप तो जानते ही होंगे। उस वीडियो पर लोगों की नजर पड़ती है और वो वायरल हो जाता है। आपने सोशल मीडिया पर अब तक कई वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अब एक नए वायरल वीडियो की बारी आ गई है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी को कुदाल के बारे में तो पता ही होगा। कई लोगों ने कुदाल का प्रयोग भी किया होगा। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल खेतों में किसानों को और घर बनाते समय मिस्त्री को करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी कुदाल से बड़ी सी कढ़ाई में सब्जी को मिलाते हुए देखा है? हैरान हो गए मगर वायरल वीडियो में तो कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बड़ी सी कढ़ाई में सब्जी बन रही है जिसे शख्स कुदाल से चला रहा है और मसालों को मिला रहा है। वायरल वीडियो कब का है इसकी जानकारी नहीं है मगर अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @thandrbird नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अरे भाई ये नया तरीका है। दूसरे यूजर ने लिखा- छी ये क्या है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये सब पागल हो गए हैं क्या? चौथे यूजर ने लिखा- कैसे कौन खाना बनाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- प्रैक्टिस मिस्त्री बनने की करी थी, बन हलवाई गया।

ये भी पढ़ें-

अरे दीदी थोड़ा तो इंतजार करना सीखो, वायरल Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

भाई कुत्तों को ओरियो खिलाता था इसलिए...; शख्स की बीवी को देख लोगों ने दिए फनी रिएक्शन