1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे दीदी थोड़ा तो इंतजार करना सीखो, वायरल Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

अरे दीदी थोड़ा तो इंतजार करना सीखो, वायरल Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 21, 2025 10:30 pm IST,  Updated : Feb 21, 2025 10:30 pm IST

CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुआ एक गजब का नजारा अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो अपनी हंसी को शायद ही रोक पाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
कैमरे में कैद हुआ बड़ा मजेदार नजारा Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत अतरंगी है जहां तमाम अतरंगी चीजें वीडियो और फोटो के फॉर्म में देखने को मिलते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर सभी तरह के पोस्ट तो आप भी देखते ही होंगे। कभी गजब के जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी रील्स के लिए अजीब हरकत करने वालों का वीडियो वायरल होता है। कभी दुकान पर लगे गजब के पोस्टर की फोटो वायरल होती है तो कभी नौकरी के लिए भेजे गए मैसेज की अजीब अंग्रेजी का स्क्रीनशॉट वायरल होता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के पोस्ट वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की लिफ्ट के पास जाती है और उसका बटन दबाती है। अब लड़की से जरा सा भी इंतजार नहीं हुआ और वो लिफ्ट के खुलने से जरा पहले दूसरी लिफ्ट के सामने जाकर उसका बटन दबा देती है। कुछ सेकंड बाद उसे दिखता है कि पहली वाली लिफ्ट आ गई है मगर जब तक वहां पहुंच पाती उससे पहले दरवाजे बंद हो जाते हैं। इसके बाद वो फिर बटन दबाती है मगर इंतजार नहीं करती है और दूसरी लिफ्ट के पास चली जाती है। अब वो भागकर फिर से पहली लिफ्ट के पास पहुंचती है मगर दरवाजे फिर से बंद हो जाते हैं। इसी दौरान दूसरी लिफ्ट आ जाती है और लड़की उसे भी मिस कर देती लेकिन भागकर उसके अंदर चली गई।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @TheDogeVampire नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मेरी लाइफ की तरह कन्फ्यूज्ड है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्या हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत अजीब है। चौथे यूजर ने लिखा- कैसे कैसे लोग रहते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या चल रहा है।

ये भी पढ़ें-

भाई कुत्तों को ओरियो खिलाता था इसलिए...; शख्स की बीवी को देख लोगों ने दिए फनी रिएक्शन

आंटी तो हार मानने को तैयार ही नहीं है, Video देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।