अब तो लगभग हर किसी के हाथ में फोन है और लोगों को जब भी कुछ अलग, गलत या फिर अतरंगी दिखता है तो वो तुरंत ही उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और सोशल मीडिया पर पहुंचा देते हैं ताकि दूसरे लोग भी देख सकते हैं। अब इनमें से कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं जिन्हें आप भी अपनी फीड पर देखते ही होंगे। हर दिन कई सार वीडियो वायरल होते हैं और अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद आपको शख्स और उसकी हरकत पर जरूर गुस्सा आएगा।
वीडियो में शख्स क्या करता दिखा?
हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं वो एक फंक्शन का है और वीडियो में नजर आ रहा बंदा नशे में धुत नजर आ रहा है। वो एक गाने पर डांस करने की कोशिश कर रहा है और इसके लिए वो जबरदस्ती एक महिला जो उसकी पत्नी हो सकती है, उसे पकड़ रहा है। वहीं एक बच्चा उसे पीछे से पकड़कर अलग कर रहा है जो शायद उसका बेटा हो सकता है मगर वो बंदा मानने को तैयार नहीं होता है। एक बार उसकी पकड़ से छूटने के बाद महिला अलग हो जाती तो वो फिर से उसे डांस फ्लोर पर लाने की कोशिश करता है और वहां कुछ लड़कियां उसे रोकती दिखती हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर darshanadevijattan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने क बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बच्चा कितना परेशान है। दूसरे यूजर ने लिखा- सही पीटने के काम कर रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- इतने में हमारे यहां लठ बजा जाते हैं। चौथे यूजर ने लिखा- बाप के नाम पर कलंक और बेटा कितना अच्छा।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Couple goals तो बहुत देखे होंगे मगर ऐसा कुछ देखा है? सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है Video
हाथों में लगी हथकड़ी, लेकिन दोस्त की शादी मिस नहीं होनी चाहिए, जमकर वायरल हो रहा कैदी का Video