इस दुनिया में जितनी भी अतरंगी चीजें होती हैं या फिर दिखती हैं, वो बहुत ही जल्द लाखों लोगों तक पहुंच जाती है क्योंकि कोई न कोई उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया की गलियों तक जरूर पहुंचा देता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे अतरंगी वीडियो देखे होंगे जिसने आपको हैरान किया होगा और आपने कभी ऐसा कुछ देखने की कल्पना तक नहीं की होगी। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये भी अतरंगी ही है। आइए फिर आपको इसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो प्रेम मंदिर का है। एक बंदा वहां पर घूमने के लिए गया हुआ है और उसका फैशन एक अजूबे से कम नहीं है। अब उस बंदे ने जो शर्ट पहनी है, वो तीन अलग-अलग शर्ट को मिलाकर बना हुआ है और दो कंधे पर दो अलग-अलग शर्ट का कॉलर है। इतना ही नहीं, शर्ट को बंद करने के लिए बटन नहीं बल्कि वहां पर 4 चिटकनी लगे हुए हैं। इतना ही नहीं उसने जिस रंग की पैंट पहनी हुई है, उसी रंग के कपड़े एक झालर की तरह लटके हुए हैं। उसका अतरंगी फैशन ही वीडियो के वायरल होने का कारण है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर pankaj_tiwari_pvt नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'उर्फी की बड़ी मम्मी का लड़का।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 23 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये कौन सा ब्रांड है। दूसरे यूजर ने लिखा- दुनिया का आठवां अजूबा। तीसरे यूजर ने लिखा- PK 2 आने वाली है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
जान जाए तो जाए मगर नवाबी न जाए, खतरे को हल्के में लेना बंदे को पड़ा भारी, देखें Video
आंटी जी के दिमाग को मेरा सलाम है, उनका जुगाड़ देख आप भी करेंगे तारीफ, देखें Video