1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जान जाए तो जाए मगर नवाबी न जाए, खतरे को हल्के में लेना बंदे को पड़ा भारी, देखें Video

जान जाए तो जाए मगर नवाबी न जाए, खतरे को हल्के में लेना बंदे को पड़ा भारी, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 04, 2025 10:49 pm IST,  Updated : Aug 04, 2025 10:49 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आप यह समझ जाएंगे कि प्रकृति को या फिर किसी खतरे को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@PALSSKIT

आज के समय में आपको लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन देखने को मिल ही जाएगा। हर कोई स्मार्ट फोन यूज कर रहा है और इसी कारण उनका सोशल मीडिया पर होना कोई बड़ी बात नहीं है। यहां तक कि कई सारे बच्चे भी सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाए हुए हैं। बच्चे भी कुछ समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं। आप भी अगर ऐसा करते हैं तो फिर आपने देखा होगा कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि किसी पुल पर पानी का बहाव काफी तेज है और इसी कारण दोनों तरफ कुछ लोग खड़े नजर आ रहे हैं। वो लोग पार नहीं कर रहे हैं। तभी एक बंदा जो ट्रैक्टर चला रहा है, वो इस खतरे को हल्के में लेता है और पार करने लगता है। मगर कुछ दूर जाते ही उसका ट्रैक्टर पानी के बहाव में फिसलकर दूसरी तरफ गिर जाता है। अब यह वीडियो कब और कहां है, इसकी पुष्टि तो नहीं हुई मगर अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जान जाए तो जाए, लेकिन नवाबी ना जाए, दिखावे के लिए ऐसे स्टंट ना करें यह जानलेवा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीजियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसको पानी की ताकत का पता नहीं था। दूसरे यूजर ने लिखा- बिल्कुल नवाबी कम नहीं होनी चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- लोग खुद मरना चाहते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आंटी जी के दिमाग को मेरा सलाम है, उनका जुगाड़ देख आप भी करेंगे तारीफ, देखें Video

लैंबॉर्गिनी जैसी महंगी कार भी सेफ नहीं क्या? रेमंड ग्रुप के MD ने जलती कार का Video किया शेयर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।